सेवा सहकारी समिति तवेरा में धान की तौल में गड़बड़ी नहीं पाई गई।
बालोद, 09 दिसम्बर 2021
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सेवा सहकारी समिति तवेरा के फड़ अंतर्गत धान की तौल में गड़बड़ी एवं कृषकों में वाद-विवाद होने की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान में लिया और गुण्डरदेही के एस.डी.एम. को जॉच करने के निर्देश दिए।
एस.डी.एम. श्री भूपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार गुण्डरदेही द्वारा मौके में उपस्थित होकर कथित गड़बड़ी की जांच की गई। जांच में पाया गया कि जूट बारदाना का पासिंग किए हुए कांटे में प्लास्टिक बारदाने का तौल गलती से किया गया था, जिसे तत्काल इलेक्ट्रानिक कांटे से पुनः तौल कराकर व्यवस्थित किया गया।
एस.डी.एम. ने बताया कि फड़ में तौल प्रभारी अनिल साव को तत्काल हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम तवेरा निवासी कृषक श्री खुमान पिता श्री अलख यदु एवं श्री रिकेश पिता श्री लक्ष्मण सिन्हा दोनो के मध्य आपसी वाद विवाद हुआ था, जिसे तत्काल सुलझाया गया। कृषक खुमान का धान विक्रय हेतु टोकन जारी था एवं रिकेश सिन्हा का धान विक्रय हेतु टोकन जारी नहीं था। रिकेश सिन्हा अनावश्यक रूप से समिति में आया हुआ था। उन्होंने बताया कि सेवा सहकारी समिति तवेरा में धान की तौल किए जाने में गड़बड़ी नहीं पाई गई।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.