रायपुर : बेमौसम बारिश ने मंगलवार की देर शाम राजधानी को सराबोर कर दिया। मौसम विभाग ने पूर्व में ही बारिश का अंदेशा जताया था। इस बेमौसम बारिश से अब तापमान के और गिरने का अंदेशा बढ़ गया है, अब ठंड और बढ़ेगी। बारिश के पहले तेज हवाओं ने राजधानी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति को बाधा पहुंचाई है। कई इलाके अँधेरे में डूब गए हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक गरज के साथ बौछारें जारी हैं। वहीं बिजली विभाग भी लाइन दुरुस्त करने जुट गया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.