Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 7, 2021

छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी से पीट-पीटकर कर दी हत्या

 बंडोल : छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी से पीट-पीटकर कर दी हत्या


सीएन आई न्यूज़ सिवनी से जयकुमार डेहरिया की रिपोर्ट

सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पुसेरा में दो भाइयों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार बघेल पिता खुमान सिंह बघेल (35) का अपनी पत्नी के साथ रात में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था। पति-पत्नी के बीच जोर-जोर से आवाज आने और झगड़ा होने पर छोटा भाई नरेंद्र बघेल लड़ाई झगड़ा ना करने की बात कहते हुए समझाने लगा वही कृष्ण कुमार बघेल अपनी पत्नी से झगड़ा छोड़ समझाइश देने पहुंचे छोटे भाई नरेंद्र बघेल से ही लड़ने लगा।

 जिसके चलते नरेंद्र बघेल को काफी आवेश आया और वह घर में रखी लाठी उठाकर बड़े भाई कृष्ण कुमार के ऊपर प्रहार कर दिया लाठियों के प्रहार से बड़े भाई कृष्ण कुमार बघेल गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में चोट लगने के कारण उसे परिजनों ने जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बंडोल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है व छोटा भाई पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad