पिथौरा_मैदान का महत्व खिलाड़ी ही समझ सकता है
पिथौरा में एकमात्र खेल मैदान शहीद भगत सिंह खेल मैदान जैसे बड़े मैदान और दशहरा मैदान के नाम से जाना जाता है इस मैदान में खेल के अलावा शादी की पार्टी राजनीतिक दल की आमसभा सार्वजनिक कार्य क्रम इसी मैदान पर होता है। मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के द्वारा कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई है
की इस मैदान का उपयोग सिर्फ खेल के लिए होना चाहिए परंतु हर माह इस मैदान पर किसी न किसी प्रकार की आयोजन होते रहते हैं कभी शादी की पार्टी तो कभी प्रदर्शनी तो कभी राजनीतिक आमसभा।

इस बार खिलाड़ियों ने महासमुंद कलेक्टर के पास गुहार लगाई है किस मैदान के उपयोग सिर्फ खेल के लिए होना चाहिए और इस आवेदन की प्रतिलिपि पिथौरा एसडीएम और नगर पंचायत को भी दिया गया है मैदान की हालत बहुत ही खराब थी परंतु मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के द्वारा अपने पैसे से खर्च करके इस मैदान को सुधारा जा रहा है समतलीकरण किया जा रहा है अभी आने वाले भविष्य में ऐसे मैदान पर बहुत सारी प्रतियोगिताएं होने वाली है क्रिकेट फुटबॉल वॉलीबॉल साइकिल पोलो आदि का आयोजन समय अनुसार होने वाला है अब ऐसी उम्मीद की जा रही है इस मैदान में खेल के अलावा और कोई कार्यक्रम नहीं होगा गुड मॉर्निंग महासमुंद के आह्वान पर शहीद भगत सिंह मैदान पर बच्चों का आगमन हो रहा है जिसमें खो खो कबड्डी साइकिल पोलो क्रिकेट फुटबॉल का अभ्यास प्रतिदिन सुबह शाम को बच्चों के द्वारा किया जा रहा है इन्हीं बच्चों और खिलाड़ियों को देखते हुए और किसी प्रकार का आयोजन नहीं किया जाएगा ऐसा लगता है?
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.