दल्लीराजहरा मे भा.ज.यु.मो द्वारा दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कप से प्रारंभ।
दल्लीराजहरा:-पुरे बालोद जिला मे दल्लीराजहरा शहर मे भा.ज.यु.मो द्वारा पहली बार दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल दिनांक:- 05-11-2021,दिन:- रविवार को प्रारंभ किया जाएगा।
इस शिविर मे दल्लीराजहरा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष संजीव सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ के सुपर स्पेशलिस्ट एवं भिलाई के HI-TEK सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरो द्वारा नि:शुल्क परामर्श एवं जांच किया जायेगा।
इस दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में न्युरोसर्जन,हड्डी रोग,शिशु रोग,स्त्री रोग,दाँत रोग,नाक,कान,गला के विशेषज्ञ डॉक्टरो द्वारा नि:शुल्क परामर्श एवं जांच किया जायेगा।
यह दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर दिनांक:- 05/11/2021 एवं 06/11/2021 तक नि:शुल्क दल्लीराजहरा के ओपन थियेटर मे सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगा।जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे सांसद मोहन मंडावी,भा.ज.यु.मो प्रदेशध्यक्ष अमित साहु,जिलाध्यक्ष के.सी.पवार एवं भा.ज.यु.मो जिलाध्यक्ष आदित्य पिपरे और भी प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी इस कार्यक्रम मे शामिल हो रहे है।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.