भाजयुमो सक्ति ने CDS जनरल बिपिन रावत एवं अन्य वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया !
जांजगीर चाम्पा जिले भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ति नगर मण्डल ने विपिन रावत सहित शहीद जवानो को श्रधांजलि अर्पित कर शोक सभा का आयोजन किया जिसमें
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो सक्ति के महामंत्री हर्ष देवांगन ने किया CDS जनरल बिपिन रावत जी, मधुलिका रावत जी और अन्य वीर सैनिक के शहीद होने पर कचहरी चौक में कैंडल मार्च दीप प्रज्वलित कर विपिन रावत वीर सेनानी के शैल चित्र के सामने कैंडल मार्च दीप प्रज्वलित कर शैल चित्र पर पुष्प हार चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत, देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, महान देश भक्त विपिन रावत का असामयिक निधन पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। आज हम सब उनको स्मृतिशेष जान कर स्तब्ध है!
बाइट,, अंकित अग्रवाल(भाजयुमो अध्यक्ष सक्ति)

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.