HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा 30 किसानों को एक्सपोजर विजिट गतिविधि के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) कांकेर में विजिट कराया गया।
दल्लीराजहरा :- HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा 22 दिसम्बर को डौंडी ब्लॉक के 15 गाँव से 30 किसानों को एक्सपोजर विजिट गतिविधि के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) कांकेर में विजिट कराया गया जिसमें किसानों को दिखाया गया कैसे अलग अलग तरीके से फसल लेकर हम अपने उत्पादन को बढ़ा सकते है।
कम पानी मे कैसे अच्छी से अच्छी फसल ले सकते और कैसे मिश्रित खेती करनी चाइए इसकी सम्पूर्ण जानकारी दिया गया। कृषि विज्ञान के सी.एल.ठाकुर सर व सुरेश मरकाम सर के माध्यम से अभी धान फसल के साथ साथ कैसे साइड इनकम कैसे कर सकते है उसके लिए सब्जी की फसल कैसे ले सकते है धान के साथ उसके बारे में जानकारी दिया गया। साथ मे मछली पालन , बटेर पालन , बकरी पालन , कड़क नाथ पालन व मशरूम की फसल दलहन तिलहन हल्दी आदि फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया।
उसके बाद दिनेश सिन्हा सर के माध्यम से पूरी फील्ड विजिट कराया गया फील्ड में उनके माध्यम से वर्मी कंपोस्ट खाद कैसे तैयार करते है व विभिन्न जैविक खाद बनाने की विधियों को किसानों को बताया।जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री ज्ञान दास जी , एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाई जी,MIS प्रवीण साहू जी, व विलेज कॉर्डिनेटर गोमती नागवंशी,नीता रावटे, डॉली कचलामे, दीपिका मसीह, खिलेंद्र, देवेंद्र पटेल,उषा बघेल जी व किसान भाई उपस्थित थे।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.