Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 22, 2021

N.S.S.कैंप में महाविद्यालय की छात्राओं को महिला एवं बालक/बालिकाओं के अधिकारों की दी गई विस्तार पूर्वक जानकारी।


दिनांक-22/12/2021


N.S.S.कैंप में महाविद्यालय की छात्राओं को महिला एवं बालक/बालिकाओं के अधिकारों की दी गई विस्तार पूर्वक जानकारी।



सांस्कृतिक/बौद्धिक कार्यक्रम में भाग लिए छात्राओं का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया उत्साहवर्धन।


कबीरधाम जिले में एन.एस.एस. की छात्राओं का 07 दिवस के लिए कैंप ग्राम जेव्डन कला में दिनांक-15/12/2021 से 21/12/2021 तक लगाया गया था। उक्त शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा एन.एस.एस. कैंप ग्राम जेव्डन कला पहुंच कर महाविद्यालय की छात्राओं को महिला एवं बालक बालिकाओं के अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर अपराधिक तत्वों से बचने के उपाय बताते हुए कहा गया कि सात दिवसीय एन.एस.एस. कैंप के दौरान आप सब ने जो भी सीखा है, उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास कर औरों के लिए सेवा की भावना अपने तथा अन्य लोगों के मन में जागृत करने का प्रयत्न निरंतर करते रहें जिससे निश्चित ही किसी जरूरतमंद को मदद मिलेगी कहकर जानकारी दिया गया कि कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्र में आम जनों एवं महिला, पुरुष, बालक, बालिकाओं को असामाजिक तत्व से बचाव के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूक किया जा रहा है, तथा किसी भी प्रकार के अपराध यदि आपके क्षेत्र में घटित होता है, तो उसकी जानकारी बेझिझक होकर पुलिस को दें, जिससे समय रहते अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाकर उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा सके और क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके, साथ ही सांस्कृतिक, एवं बौद्धिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी बेहतर प्रस्तुति देने वाली गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्यक्रम के बाद महाविद्यालय की छात्राओं को पुलिस मित्र बनाकर उनके बीच बैठकर कैंप में रात्रि भोजन कर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक होकर बताने कहा गया। उक्त कैंप में गर्ल्स कॉलेज की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं  उपस्थित रहे।.                       CNI NEWS कवर्धा से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad