सफल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न 102 मरीज हुवे लाभावंतित। मरीजों में रहा खास उत्साह ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
साल्हेवारा /गंडई पंडरिया- नगर के छत्तीसगढ़ लैब गंडई द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 30 जनवरी को किया गया जिसमे 102 मरीज निःशुल्क जांच कराने पहुँचे परीक्षण शिविर लगभग 11 बजे शुरू हुवा यह आयोजन छत्तीसगढ़ पैथोलाजी लैब शासकीय हॉस्पिटल के पास किया गया था।
जिसमे एपेक्स सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में एपेक्स हॉस्पिटल के सुपर स्पेशलिटी के डॉक्टर सुप्रशिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एम पी आदित्य ,जनरल फिजिशियन डॉ.ए सी गुप्ता गहन चिकित्सा एवं क्रिटिकल केयर डॉ. सुधांशु सिंघरौल, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता पात्रे ने सेवाएं दिए गंडई मे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर से गंडई नगर के आस पास के क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ का परामर्श एवं इलाज शरीर की बीमारियों के बारे में निःशुल्क जानकारी दिए। चर्चा में डॉक्टर एम.पी आदित्य ने बताया कि आज गंडई में छत्तीसगढ़ पैथोलाजी लैब के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अयोजन किया गया था जँहा एपेक्स सुपरस्पेसलिटी हॉस्पिटल कुम्हारी के डॉक्टरों द्वारा नगर के सौ से अधिक मरीजो ने निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण का लाभ लिया गया है। हम लोग बीच बीच मे यँहा सेवाएं देने आएंगे लोग कोविड प्रोटोकॉल नियम का पालन जरूर करे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे जरा भी स्वास्थ्य खराब लगने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ले।यह पूनीत कार्य के लिये छत्तीसगढ़ पैथोलाजी लैब गंडई के प्रति क्षेत्र वासियों में समस्त बिमारीयों को जानने का अवसर प्राप्त हुआ है गाँव देहात के लोग स्वास्थ्य के प्रति ध्यान ना देने से बिमारी के लक्षण ना समझने के कारण गंभीर बिमार का शिकार हो जाते है ऐसे समय समय पर निशुल्क शिविर आयोजित होने से लोगों में जागरुकता आयेगी सभी बिमारियों को समझने लगेगे रोग प्रतिरोध क्षमता से लोग जागरूक होकर स्वयं अपनी इलाज कराने अनुभवी डाक्टरों से इलाज करा कर स्वस्थ सुन्दर मानव समाज का निर्माण करने में सहभागिता निभा सकते है ।निशुल्क शिविर आयोजित छत्तीसगढ़ पैथालाजी लैब समस्त स्टाफ के द्वारा किया जाना सभी बधाई के पात्र है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.