तहसील साहू संघ गुण्डरदेही के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी को दी श्रद्धांजलि
गुण्डरदेही - प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निधन पर रविवार को साहू सदन गुण्डरदेही मे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर तहसील साहू समाज के समस्त पदाधिकारी गण परिक्षेत्रिय अध्यक्ष गण व सामाजिक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर गुण्डरदेही तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप साहू ने कहा कि स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी का समाज के विकास में काफी योगदान रहा है उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी राजनीतिक के साथ साथ सामाजिक रुप से काफी सक्रिय थे वे बालोद जिला साहू समाज के अध्यक्ष भी रहे है प्रदेश में एक अलग पहचान होने के कारण उनको प्रदेश साहू संघ का अध्यक्ष चुना गया था ऐसे महान व्यक्ति हमारे बीच आज नहीं है उनका जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है । इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेन्द्र सोनबोईर भारती साहू सचिव इन्द्रजीत साहू पुनम प्रकाश साहू भानुसाहू टुमन साहू शिवकुमार साहू ईदु साहू लक्ष्मी साहू हर्षा साहू पुणिमा साहू परिक्षेत्रिय अध्यक्ष उमाशंकर साहू भीखाराम साहू कुशल साहू मोतीराम साहू विरेंद्र साहू उमाशंकर साहू कल्याण साहू प्रदीप साहू कुलेश्वर प्रसाद साहू शिव प्रसाद साहू मिलन साहू सहित बड़ी संख्या मे समाज की महिलाएं उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.