नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी का जीवन युवा पीढ़ी के लिए आदर्श - रेखचंद जैन
शिल्पी सांस्कृतिक संस्था के द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के 125 वीं जयंती समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
पद्म श्री धर्मपाल सैनी जी का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर 125 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शिल्पी सांस्कृतिक संस्था के द्वारा शहर के शहीद पार्क के सामने स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की मूर्ति के सामने आयोजित 125 वीं जयंती समारोह में शामिल हो नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी का जीवन परिचय आज के युवाओं के लिए आदर्श है
जिस तरह आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता के अंधी दौड़ में भाग रही है उन्हें नेताजी के जीवन से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने आई सी एस जैसी प्रतिष्ठित नौकरी को ठुकरा कर देश सेवा का रास्ता चुना था और मातृभूमि के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया उन्होंने ना केवल देश के राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का काम किया वरण राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी मजबूत किया और विदेशी सहयोग से आजाद हिंद फौज की भी स्थापना की आज उनके 125 वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हैं एवं उनके दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश करने का प्रण करते हैं
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पद्म श्री धर्मपाल सैनी जी, कुलपति शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय प्रो एस के सिंह,संस्था के अध्यक्ष सुबीर नंदी, डॉ प्रदीप पांडेय, रामचंद्र साहा,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह उपस्थित रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.