अतिनक्सल प्रभावित मछुरदा में 148वी वाहिनी ने लगाया कैम्प
मछुरदा पुलिस चौकी के सीआरपीएफ के जवानों ने कैम्प लगाकर करीब 470 ग्रामीणों को वितरित किया घरेलू सामान
बालाघाट/मंडला। बालाघाट जिले के अंतिम छोर पर बसा अतिनक्सल प्रभावित मछुरदा ग्रामपंचायत के लगभग आधा दर्जन गांवो के ग्रामीणों को 148वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र सरकार महानिदेशक के आदेशानुसार मंडला के जवानों ने मछुरदा पुलिस चौकी स्थित कैम्प लगाकर घरेलू सामान का वितरण किया।सीआरपीएफ जवानों के द्वारा समय समय पर उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन कर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अमित मिश्रा और उप कमांडेंट गौतम दास के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया.
इसमें ग्रामपंचायत मछुरदा के लगभग आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के साथ-साथ उन्हें तत्काल सहायता व राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई. मछुरदा ग्रामपंचायत के नक्सल प्रभावित गांव कोमो,रंजना, मछुरदा, मातला,धर्मशाला और गठिया आदि गांवों के लगभग 470 से अधिक ग्रामीण जिसमें महिलाएं और पुरूष व बच्चे भी शामिल हुए.उक्त गांवों से आए ग्रामीणों को द्वितीय कमान अधिकारी अमित मिश्रा व उप कमांडेंट गौतम दास के द्वारा कम्बल, मच्छरदानी, सोलर लाईट,बालीबाल,बैडमिंटन स्कूल बैग, कापी, पेंसिल,बर्तन आदि घरेलू व जरूरी सामान दिया गया.
द्वितीय कमान अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेशानुसार सुदूरवर्ती जंगल में जहां विकास योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच रही है, वहां के लोगों को जरूरत का सामान देकर उन्हें लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रहती है. सीआरपीएफ ग्रामीणों की सेवा, सहयोग व सुरक्षा में सदैव तत्पर्य रहती है और आगे भी रहेगी. ग्रामीण हमें अपना दोस्त समझें और समाज में अशांति व दहशत फैलाने वाले देश व समाज के दुश्मनों के बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहें, जिससे हम क्षेत्र में शांति निरंतर कायम कर सकें. हमारे जवान आपकी सेवा व सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. सीआरपीएफ के इस कार्य से ग्रामीण काफी खुश नजर आए. इस आयोजन में ग्रामपंचायत सरपंच व सचिव, रोजगार सहायक तथा भारी संख्या में ग्रामीण व शिक्षक तथा सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.