गांव की बेटी, प्रतिभा किरण एवं छात्रवृत्ति योजना के विद्यार्थियों को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के निर्देश
पोस्ट आफिस में खाता खुलवाने 24 जनवरी को कालेज में शिविर का आयोजन
बालाघाट।शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्त्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गोविंद सिरसाटे ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेशित छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि ‘‘गांव की बेटी‘‘/‘‘प्रतिभा किरण‘‘ एवं अन्य छात्रवृत्ति योजना में छात्र/छात्राओं को ‘‘सिंगल क्लिक‘‘ के माध्यम से राषि भुगतान किया जाना है। सभी योजनाओं में आवेदन करने वाले छात्र/छात्राएं बैंक जाकर आधार सीडिंग की कार्यवाही अतिशीघ्र कराया जाना सुनिष्चित करें। आधार सीडिंग नहीं होने पर उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा।
आधार कार्ड सीडिंग हेतु आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर साथ में लाना अतिआवष्यक है। ऐसे विद्यार्थी जो पोस्ट ऑफिस में अपना अकाउंट आधार सीडिंग वाला खाता खुलवाना चाहते है। एवं सभी प्रवेषित छात्र/छात्राएं दिनांक 24 जनवरी 2022 को 12 बजे हॉल नं. 42 में उपस्थित होवें। पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि द्वारा आधार सीडिंग की सारी जानकारी आपको उपलब्ध करायी जायेंगी। सभी कक्षाओं के प्रवेश संयोजको को विशेष रूप से सूचित किया गया है कि दिनांक 24 जनवरी 2022 को आधार सीडिंग जानकारी यथाशीघ्र प्रेषित करें। पोस्ट आफिस में आधार सीडेड खाता खुलवाने के लिए छात्र-छात्राओं को 24 जनवरी को कालेज के हाल क्रमांक-42 में न्यूनतम 100 रूपये, आधार नंबर एवं फोटो लेकर आने कहा गया है। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर/ईमेल आई.डी. भी अपडेट किये जा रहे है। इसके लिए (शुल्क 50/- यूआईडीआईए द्वारा निर्धारित) है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.