Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 18, 2022

थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस की त्वरित कार्यवाही चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को महज 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

 


थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस की त्वरित कार्यवाही

चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को महज 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।


चोरी गये मशरूका 22 नग साडी, 31 नग शर्ट पीस एवं 01 नग जींस पैट कुल जुमला कीमती 19350/ रू. एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स कीमती 20000/ रुपये कुल जुमला कीमती 39350/ रुपये को पुलिस ने किया जप्त।


अपचारी बालक के द्वारा चोरी के वारदात को दिया गया अंजाम।


अपचारी बालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर माननीय बाल न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा गया जेल।


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को चोरी, नकबजनी, अवैध शराब बिक्री, अवैध गांजा परिवहन, जुआ, सट्टा जैसे अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर त्वरित एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री अजीत ओगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के द्वारा लगातार अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने वनांचल क्षेत्र वासियों के बीच जाकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना सिंघनपुरी क्षेत्र के प्रार्थी संतराम यादव पिता कलीराम यादव उम्र 30 वर्ष साकिन मोतिमपुर थाना सिंघनपुरी जंगल द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि मैं दिनांक- 16/01/2022 के रात्रि 08.00 बजे अपने कपडा दुकान को बंद कर अपने घर आ गया था, तथा दूसरे दिन दिनांक- 17/01/2022 को सुबह 08:00 बजे दुकान को खोलकर देखा तो दुकान के सभी कपडे तितर बितर बिखरे पड़े थे, व रेक में रखे कुछ कपडे वहां नहीं थे जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक 04 / 2022 धारा- 457, 380 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, तथा उक्त चोरी के वारदात के विषय में थाना प्रभारी द्वारा जिले के वरष्ठि अधिकारीगणो को अवगत कराया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री अजीत ओगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के द्वारा थाने में टीम गठित कर उक्त चोरी गये मशरूका एवं आरोपी के पता तलाश हेतु पुलिस टीम क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया। दौरान विवेचना के अपचारी बालक के द्वारा चोरी के वारदात को अंजाम देने की सूचना प्राप्त होने पर विधिवत अपचारी बालक से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया गया। जिसके विरुद्ध धारा- 27 साक्ष्य अधिनियम के तहत कथन लिया गया जो अपने कथन में बताया कि दिनांक- 16/01/2022 के रात्रि करीबन 12.00 बजे मैं ग्राम मोतिमपुर मुख्य मार्ग पर स्थित यादव वस्त्रालय के पिछे यादव हॉटल के बांस एवं बल्ली के सहारे ऊपर चढ़कर यादव वस्त्रालय के रोशनदान में लगे ईंट को हटाकर रोशनदान से दुकान के अंदर घुसकर दुकान में रखे कपड़े को चोरी कर अपने मो.सा. में रखकर अपने घर में ले जाकर छुपा दीया बताया गया। जिसके निशानदेही पर अपचारी बालक के घर के दो अलग अलग कमरे से दो प्लास्टिक की बोरी में रखे कपड़े 22 नग साडी, 31 नग शर्ट पीस एवं 01 नग जींस पेट जुमला रकम 19350/ रू. एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एच.एफ. डीलक्स कीमती 20000/ रुपये को पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष कब्जा पुलिस लेकर अपचारी बालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर माननीय बाल न्यायालय जिला कबीरधाम के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिंघनपुरी जंगल प्रभारी निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्रधान आरक्षक शैलेंद्र चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक अभिनव तिवारी, आरक्षक संदीप पांडे, पुरुषोत्तम ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

CNI NEWS कवर्धा। से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad