अंबागढ़ चौकी:-रक्तदान बनेगा जन अभियान कौड़ीकसा शिविर में 38 रक्तमित्रों ने किया रक्तदान
रक्तदान बनेगा जन अभियान की कड़ी में युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 29 जनवरी 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीकसा में एसबीआई लाईफ़ परिवार,कौड़ीकसा एवं साईं सेवा समिति,चिल्हाटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर सफल रूप से सम्पन्न हुआ, जिसमें 38 रक्तवीरों ने रक्तदान किया*
एसबीआई लाईफ़ एडवाईजर एवं रक्तवीर संग़ठन संघ राजनांदगांव के जिला सचिव दिगम्बर शांडिल्य ने बताया कि उनके द्वारा यह तीसरा आयोजन था। अलग अलग आयोजन से अब तक 146 रक्तवीर अपने रक्त किसी अनजान मरीज के लिए दान कर चुकें हैं। अब की बार नांदगांव ब्लड बैंक को पूरा 38 यूनिट सौंपा गया ।*
शिविर की सफलता में आयोजक संग़ठन साईं सेवा समिति के प्रमुख श्री गालेश गिरी गोस्वामी एवं श्री कृष्णा कुमार साहू, श्री रमेश यादव का पूरा योगदान रहा।
*शिविर के बाद रक्तवीर संग़ठन की बैठक* *आयोजित की गई जिसमें नांदगांव ब्लड बैंक के संचालक व जिला रक्तवीर संग़ठन संघ के अध्यक्ष श्री फनेन्द्र जैन,जिला संघ के संरक्षक एवं यूनुस ब्लड बैंक के प्रमुख यूनुस खान, जिला संघ के उपाध्यक्ष तथा छात्र युवा मंच के प्रदेश पदाधिकारी श्री नागेश यदु द्वारा रक्तदान महादान को जन अभियान बनाने विषय पर तथा रक्तदान के महत्व पर चर्चा हुई*
*शिविर की सफलता में व्याख्याता अजय श्रीवास्तव जी ,श्री नीलकंठ कोमरे जी,श्री भजेंद्र साहू,ओमप्रकाश देवांगन, विक्रांत मेश्राम, विजय फरदीया,खेमराज तारम, धर्मेंद्र तारम,संजय साहू,सुमन गावरे सरपंच करमतरा,शिव शंकर सरपंच मुड़पार,जीतलाल चंद्रवंशी सरपंच चिल्हाटी का विशेष योगदान प्राप्त हुआ।
*आयोजक समिति की ओर अनुविभागीय अधिकारी मोहला श्री ललितादित्य नीलम ,CMHO डॉ. मिथलेश चौधरी ,BMO डॉ.आर. आर. धुर्वे,मेडिकल ऑफिसर कौड़ीकसा डॉ. प्रीति बघेल,RMA श्री राधेश्याम बागड़े,स्टाफ नर्स जैस्सी रैनी दास माया बरसागढे तथा कौड़ीकसा मेडिकल स्टॉफ सहित सभी रक्तवीर मित्रों का,सहयोगी संगठन के समस्त सदस्यों का,मार्गदर्शकों का,ब्लडबैंक के समस्त स्टॉफ का धन्यवाद ज्ञापित किया गया*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.