खैरागढ़-जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रान्त सिंह ने किया ग्राम सहसपुर में भुमिपुजन
खैरागढ़ः-
ग्राम सहसपुर में जल-जीवन मिशन अंतर्गत 66.14 लाख रू के पानी टंकी एवं पाईप लाईन विस्तार एवं गांव में नाली निर्माण 4.50 लाख की भूमिपूजन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति घम्मन साहू अधिवक्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में यतीश साहू सरपंच मुतेड़ा, सरपंच प्रतिनिधी पुष्पा धन्नु वर्मा, रामनाथ वर्मा, रामकिशुन वर्मा एवं श्यामलाल साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने कहा कि, ग्राम सहसपुर मे पहली बार 70.00 लाख रू. की विकास कार्यो का भूमिपूजन एक साथ हो रहा है और गावं में प्रधानमंत्री जल-जीवन मिशन अंतर्गत गांव के प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मिशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे अमृत योजना अंतर्गत गांव में टंकी निर्माण एवं पाईप लाईन विस्तार हेतु 66.14 लाख की स्वीकृति मिलने पर ग्रामवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त करते हुये अपने गांव के सर्वागीण विकास के लिये किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने का आश्वासन देते हुये गांव के विकास सब मिलकर करने का संकल्प दिलाया गया । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति घम्मन साहू अधिवक्ता ने कहा कि, अपने क्षेत्र के विकास के लिये वह ग्रामवासीयों के मांग के अनुरूप सतत् प्रयासरत्त होकर गांव की प्रमुख मांग सौर उर्जा से चलने वाली लाईट की स्वीकृति करवाया था और गांव के सभी योजना केन्द्र सरकार की राशि से हो रहा है और राज्य सरकार द्वारा गांव के विकास के लिये कोई बजट नहीं लिया गया है । कार्यक्रम का संचालन शेडो पार्षद अरविंद वर्मा धनेली द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पी.एच.ई जगलुनिया साहब, ग्राम के उपसरपंच प्रकाश वर्मा, पंचगण कोमल वर्मा, मुलचंद वर्मा, सुनील वर्मा, पुकार मैथिलक्षत्री, रामेश्वरी बाई, कुंती बाई, जंयत्री बाई, सुक्रिता वर्मा, लक्ष्मी बाई, ,मानिक वर्मा, जितु वर्मा, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.