5 सूत्रीय मांग को लेकर किसान मोर्चा का 31 जनवरी को धान खरीदी केंद्रों पर धरना
सीएनआई न्यूज बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले में भी 5 सूत्रीय मांग को लेकर 31 जनवरी को सभी धान खरीदी केंद्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस धरना में प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, भी किसी अपने निकटतम सोसायटी के आंदोलन में शामिल होंगे। एक दिवसीय इस धरना के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार के पास किसानों के हित में कोई स्पष्ट नीति नहीं है। प्रदेश के किसानों को लगातार छला जा रहा है प्रदेश में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई सरकार को तुरंत करना चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा निम्न मांग की गई हैं जिसमेंधान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाने की मांग,रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान करने,लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल देने और कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र देने की मांग शामिल हैं।उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू देते हुये भाजपा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं व समस्त किसान बंधुओं को धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने की अपील की हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.