पाररास उपार्जन केंद्र में खरीदी लक्ष्य की ओर 93%किसान लाभान्वित
सीएनआई न्यूज बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद -जिला मुख्यालय से4किलोमीटर दूर उपार्जन केंद्र पाररास पं.क्र.2022 में गुरुवार को 28 किसानों से 754क्विंटल धान खरीदीऔर शुक्रवार को26किसानों से760क्विंटल की खरीदी की गई।गुरुवार को धान बेचने आये ग्राम पाररास के किसान कौशल साहू ,मन्नू लाल साहू, कोहंगाटोला के विजय साहू, जितेंद्र जूंगेरा ने बताया समिति में धान खरीदी सुचारू रूप से की जा रही हैं और किसानों को किसी तरह की असुविधा नही हैऔर समिति द्वारा किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था,चाय, गरम पानी की व्यवस्था हैं।उन्होंने बताया धान की ग्रेडिंग, बारदाना व्यवस्था और तुलाई समय में हो जाता है और किसानों का धान जल्दी काटा हो जाय इसके लिए ज्यादा कांटा लगाया गया है।
फड़ प्रभारी प्रभारी भेष कुमार यादव ने बताया समिति में कुल 1029 किसानों का पंजीयन हुआ है और शुक्रवार तक 975लाभान्वित हो चुके हैं।उन्होंने बताया समिति का लक्ष्य 34हजार क्विंटल है और वर्तमान में लगभग 33हजार 272क्विंटल धान खरीदी हो गई है इस तरह से समिति की खरीदी लक्ष्य की ओर हैं खरीदी धान में मोटा10105क्विंटल,पतला 9524 क्विंटल और सरना 13642क्विंटल शामिल हैं जो कुल मिलाकर 93%हैं और 93%किसान भी लाभान्वित हो गये हैं।समिति के अनुसार अभी तक मिल को18940 क्विंटल धान जारी किया गया है जिसमें मोटा3820क्विंटल ,पतला 2310क्विंटल और सरना 13642 क्विंटल शामिल है और संग्रहण केंद्र को4579 क्विंटल धान जारी किया गया हैं इसमें मोटा 1080क्विंटल और पतला3500 क्विंटल शामिल है। उन्होंने बताया वर्तमान में समिति के पास लगभग9752क्विंटल से धान उपलब्ध हैं।उन्होंने बताया सोमवार के लिये 6किसानों को टोंकन जारी किया गयाहै।
जिले की फैक्ट फाइल
कुल पंजीकृत किसान- 1,38,738
लाभान्वित किसान- 1,28,000
लाभान्वित किसानों का प्रतिशत -92%
कुल खरीदी- 50लाख2हजार क्विंटल
कुल परिवहन-29लाख 2हजार क्विंटल
उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध धान -लगभग
20लाख क्विंटल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.