सीएनआई न्यूज बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद-छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का शुक्रवार को अलसुबह 3बजे रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर2बजे उनके गृह ग्राम गुरुर में किया गया।उनके आकस्मिक निधन पर समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।सामाजिक और राजनीतिक दलों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।समाज प्रमुखों ने कहा स्व. हिरवानी जी ने समाज के अध्यक्ष के रूप सामाजिक समरसता, नशामुक्त समाज के लिए सतत संघर्ष तथा धर्मांतरण के विरुद्ध जो संघर्ष किया था वह सदैव सदैव याद किया जाता रहेगा।जिला साहू संघ बालोद ने उनके आकस्मिक निधन को समाज की अपूर्णीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.