मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने किया लामता, गुडरू और चांगोटोला के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 5 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
बालाघाट।आज दिनांक 29 जनवरी 2022 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पाण्डेय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लामता एवं चांगोटोला एवं उप स्वास्थ्य केंद्र गुड़रू का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा गया। निरीक्षण में पाया गया कि गुडरू में सीएचओ बिंदेश्वरी भगत तथा एएनएम डिलेश्वरी पंद्रे मुख्यालय में रहकर कार्य कर रही हैंं। जिससे ज़न समुदाय को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाय़े मिल रही है । चांगोटोला में उपस्थित कार्यरत एएनएम श्रीमती सोना बोपा द्वारा सब हेल्थ सेंटर में माह में औसतन 10 प्रसव करवाये जाते है । जिसके कारण आसपास की महिलाओं को तकलीफ नहीं उठानी पड़ती है । इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांगोटोला में श्रीमती रंजीता ठाकरे स्टाफ़ नर्स द्वारा अकेले प्रतिमाह औसतन 20 प्रसव कराए जाते है । इनके द्वारा प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है ।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति 05 कर्मचारियों एम टी एस श्री महेंद्र ठाकुर, बी सी एम श्रीमती अरुणा रणदिवे, लेखापाल श्री संजय मानेश्वर, प्रभारी एसटीएस श्री लक्ष्मी प्रसाद दुबे , वार्ड बाय श्री विष्णु धुर्व को कारण बताओ नोटिस दिया गया कि क्यों ना उनका एक दिन का वेतन काटा जाए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी पॉइंट, लेबर रूम, लेब, फीवर क्लिनिक, मेडिसिन स्टोर, टेली मेडिसिन कक्ष, डिलीवरी रजिस्टर, का निरीक्षण किया गया और कमियां को जल्द से जल्द सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी स्टाफ उपस्थित रहा । उपस्थित स्टाफ में बीईई अरुणा चौरे भी उपस्थित रहीं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.