कलेक्टर के निर्देश पर गुडरू में हुई कार्रवाई प्रवीण धामड़े के घर से जब्त की गई राशन के अनाज की 85 बोरियां
बालाघाट- कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर नायब तहसीलदार लामता श्री संदीप नागोसे द्वारा आज 29 जनवरी को ग्राम गुडरू में छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति के घर से शासकीय अनाज की 85 बोरियां जप्त की गई है।
नायब तहसीलदार श्री संदीप नागोसे ने बताया कि ग्राम गुडरू में सरकारी उचित मूल्य दुकान के सामने स्थित प्रवीण धामड़े के घर पर सरकारी अनाज की बोरियां होने की सूचना मिली थी । जिस पर प्रवीण धामड़े के घर जांच की गई । जांच में प्रवीण धामड़े के घर से गेहूं की 46 बोरियां और चावल की 39 बोरियां जब्त की गई है। इन सभी बोरियों पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की सील लगी है। अनाज की बोरियों को सहकारी समिति के सेल्समैन रेखलाल हनुवते के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में प्रवीण धामड़े के विरुद्ध अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के लिए प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.