बिलासपुर में शिक्षक पोस्टिंग करने वाले एक शिक्षक का ऑडियो हुआ वायरल|
राज्य शासन ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है। इसमें बिलासपुर संभाग में करीब 140 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। चयनित शिक्षकों को संभाग के बिलासपुर के साथ ही कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़, पेंड्रा मरवाही गौरेला जिलों में रिक्त पदों में नियुक्ति दी जानी है।नियम और निर्देशों के मुताबिक चयनित शिक्षकों को शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूल में पदस्थ किया जाना है।ऐसे में संयुक्त संचालक के ऑफिस से जुड़े होने का दावा करने वाले दो शिक्षक चयनित उम्मीदवारों को कॉल कर रहे हैं और उनसे पैसे की मांग की जा रही है।आाडया म नंदकुमार साहू नाम का शख्स अपने आप को शिक्षक बता रहा है और अधिकारियों के लिए सेवा करने की बात कह रहा है। संभाग स्तर पर शहर और पसंदीदा जगहों पर पोस्टिंग दिलाने के लिए 90000 का रेट तय किया जा रहा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.