38 पेटी अवैध शराब सहित इनोवा व मारुती सुजुकी चारपहिया वाहन जप्त...
मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग बद्रीनारायण मीणा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर दुर्ग पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही थी ।
इसी तारतम्य मे आज दिनांक 01.01.2022 को अवैध शराब परिवहन कर थाना बोरी क्षेत्रांतर्गत से गुजरने की सुचना बोरी पुलिस को मुखबीर के माध्यम से प्राप्त हुई ।
सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अनंत कुमार साहु, उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय दुर्ग अभिषेक झा के मार्गदर्शन मे बोरी पुलिस द्वारा मुखबीर सुचना अनुसार परसदाखुर्द के आमनेर नदी के पास चेकिंग पाईंट लगाया गया l
चेकिंग के दौरान टोयोटा क्रमांक MH 14 BC 9860 एवं मारुती सुजुकी क्रमांक MH 01 AR 6275 की तलाशी लेने पर टोयोटा से 24 पेटी देशी शराब तथा मारुती सुजुकी क्रमांक - 14 पेटी देशी कुल 38 पेटी शराब मिला जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 27 हजार रु है l
उक्त प्रकरण में थानां बोरी द्वारा 01/2022 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर दोनों वाहन के चालको को गिरफ्तार किया गया है l प्रकरण के एक फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही है
नाम आरोपी...
01.गोपाल राव पिता विजय सदाशिव राव उम्र 45 वर्ष साकिन बी/एम - एम पी हाउसिंग बोर्ड कालोनी जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग (छ0ग0)
02. मंगल सिंह पिता स्व0 कश्मीर सिंह 23 वर्ष साकिन महावीर भवन के पास चटाई क्वार्टर केम्प 02 छावनी थाना छावनी जिला दुर्ग

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.