परसाहीह मे आयोजित रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता मे शामिल हुए हुमन साहू
गुण्डरदेही । ग्राम परसाडीह ( सुरेगांव) में शुक्रवार को नववर्ष को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया था । इस अवसर पर ग्रामीणो द्वारा रात्रि कालीन रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुमन साहू ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर ग्रामीण बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई सभी विजेता बच्चो को मुख्य अतिथि रहे हुमन साहू के हाथो पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर श्री साहू ने सभी ग्रामीण व विजेता बच्चो को नववर्ष की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम मे जनपद सदस्य टेमन देशमुख सरपंच पुष्पा साहू कार्तिक भोसले ओंकार यादव खेमन पटेल ईश्वर साहू हेमलाल सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण पंचगण व ग्रामवासी उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.