शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के यहां चोरी का हुआ खुलासा।
अमोलक सिंह के बेटे रामा वर्ल्ड निवासी तेजिंदर सिंह भाटिया के घर हुई चोरी का खुलासा हुआ पुलिस द्वारा किया गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों का सुराग लगा, घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में 2 कर्मचारी दिख रहे थे और वही कैमरा बंद करते हुए एक कर्मचारी भी नजर आ रहा है।। कर्मचारियों में प्रभात यादव ग्राम डोगा सिमगा निवासी उम्र 20 वर्ष वह उनके यहां खाना बनाने का काम करता था। पुलिस की सख्ती बरतने से उसने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। वह 1 दिन पहले ही रुपए और जेवर कपड़े से भरे एक बैग को देखा था अपने साथी राकेश यादव भाटापारा जिला बलौदा बाजार वह नाबालिग के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रॉली बैग जेवर कपड़े और चोरी की गई रकम को बरामद कर लिया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.