दुर्घटना में सभी 8 लोगों को चोटें आई घायल लोगों में श्वेता बंछोर, इमरान खान, नेहा वर्मा, राजकुमार गायकवाड, नईम खान, कोमलता यादव, सुनील कुमार को डायल 112 द्वारा शास० अस्प० उतई लाकर इलाज हेतु भर्ती किये...
दुर्ग 23 जनवरी। उतई पाटन मार्ग पर आज शाम को ग्राम गोड़पेंड्री बिजली सब स्टेशन के पास सवारी बस को सामने से आ रहे हाईवा ने जोरदार ठोकर मार दी इस दुर्घटना में 7 पुरुष एवं एक महिला को चोटें आई
जिन्हें इलाज के लिए उतरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
उतई पुलिस ने बताया कि उतई पाटन रोड पर आज बस क्रमांक CG 04 डीएम 7863 करीब 05.10 बजे शाम बस बिजली सब स्टेशन गोड़पेन्ड्री आम रोड के पास पहुंची थी
सामने पाटन तरफ से उतई तरफ आ रही हाइवा क्रमां के ए 01 एएफ 7122 का चालक अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते लाकर बस को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।
एक्सीडेंट से सात पुरूष एवं महिला सहित आठ लोग घायल हुए हैं। इस दुर्घटना में सभी 8 लोगों को चोटें आई। घायल लोगों में श्वेता बंछोर, इमरान खन, नेहा वर्मा, राजकुमार गायकवाड नईम खान, कोमलता यादव,
सुनील कुमार को डायल 112 द्वारा शास० अस्प० उतई लाकर इलाज हेतु भर्ती किये हैं। घायलों में सुनील कुमार साहू उम्र 39 वर्ष निवासी गोड़पेंड्री की रिपोर्ट पर से आरोपी हाईवा चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.