सुकमा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ महिला नक्सली ढेर
सुकमा -सुकमा जिले में आज का दिन जवानों के नाम रहा आज फिर एक सफलता जवानों के नाम आई है आज सुबह डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे जवानों ने एक महिला माओवादी को मार गिराने में सफलता हासिल की है ।
मौके से महिला नक्सली का शव भी बरामद कर लिया गया है मारी गयी महिला माओवादी की शिनाख्त ACM मुन्नी के रूप में की गई।वही एक अन्य नक्सली के शव की खोज पुलिस द्वारा की जा रही है
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के मारजुम इलाक़े में सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई ।पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस क्षेत्र में नक्सलियों के बड़े कैडरो के द्वारा जमावड़ा किया जा रहा है दंतेवाड़ा , बस्तर व सुकमा जिले की डीआरजी की टीमें संयुक्त ऑपरेशन पर निकली थी । इसी दौरान मारजुम इलाक़े में जवानोंं को अपने और आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी । डीआरजी जवानों ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और नक्सलियों के हमले पर जवाबी कार्यवाही की। जवानों को अपने ऊपर हावी होता देख नक्सली जंगलों की ओर भाग गए ।
जवानों की बहादुरी के सामने नक्सलियों के पैर उखड़ गए और उन्हें भागने को मजबूर होना पड़ा
पुलिस अधिक्षक सुनील शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी भी रूक रूक कर फायरिंग चल रही है । घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर इस मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के मारे जाने का भी अनुमान लगाया जा रहा है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.