Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 29, 2022

खैरागढ़-मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का नगरपालिका परिसर में हुआ शुभारंभ


खैरागढ़-मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का नगरपालिका परिसर में हुआ शुभारंभ

खैरागढ़ छुईखदान गंडई में घर पहुंच मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा, मोबाइल युनिट में जांच परीक्षण सहित दवाई होगी उपलब्ध

खैरागढ़-  नगरीय प्रशासन द्वारा सरकार की योजनाओं में शामिल मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुंभारंभ नगरपालिका कार्यालय में किया गया । नपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान सहित पार्षदों की उपस्थिति में मोबाइल युनिट वाहन की अधिकृत रूप से पूजा और फीता काटकर इसका लोकार्पण हुआ । मोबाइल मेडिकल यूनिट खैरागढ़ शहर सहित छुईखदान गंडई नगरीय क्षेत्र और आसपास के इलाको में वार्डों में पहुंचकर लोगों की मेडिकल जांच सहित दवाई का वितरण करेंगी । इस दौरान नपा सभापति पुरूषोत्तम वर्मा, दीलिप लहरे, दीपक देवांगन, सुमन पटेल, शत्रुहन धृतलहरे, सुमीत टांडिया, पार्षदगण दिलीप राजपूत, नपा सीएमओ सीमा बख्शी, अभियंता दीपाली तंबोली सहित अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे । पूजा पाठ के बाद मोबाइल युनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।


खैरागढ़, छुईखदान, गंडई में जगह जगह इलाज की सुविधा


मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट में ब्लंड जांच, शूगर, सहित प्राथमिक रूप से मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में पदस्थ डा प्रदीप सिंह ने बताया कि शासन के इस महत्वपूर्ण योजना का  लाभ सभी लोगों को मिलेगा । मोबाइल युनिट खैरागढ़ शहर में माह में 12 दिन, छूईखदान शहर में 6 और गंडई में 6 दिन उपलब्ध रहेगी । वार्ड सहित शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी मोबाइल मेडिकल युनिट वाहन खुद पहुंचकर शिविर लगाएगा । आम और खास कोई भी लोग इसका लाभ लेकर मेडिकल चेकअप करा सकेंगें । इस दौरान मोबाइल मेडिकल युनिट में जांच और दवाईयों की निशुल्क सुविधा भी मिलेगी। वाहन में डाक्टर प्रदीप सिंह सहित फार्मासिस्ट दिनेश जंघेल, नर्स इंद्राणी निर्मलकर लेब टेकनीशियन कैलाश जोशी और वाहन चालक युवराज वर्मा मौजूद रहेगें । जो वार्डों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगें । इसमें जांच के बाद आवश्यकतानुसार दवाई प्रदान की जाएगी। वाहन में पैथोलाजी और जांच के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं उपलब्ध है । इलाके में इस योजना के तहत काफी समय से मोबाइल मेडिकल यूनिट की मांग की जा रही थी शुक्रवार को योजना का लाभ खैरागढ़ छूईखदान और गंडई शहर के लोगों के साथ शहर से सटें ग्रामीण इलाकों को आसानी से उपलब्ध होगा ।

*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad