सालेटेकरी में 148वी वाहिनी ने लगाया कैम्प
सीआरपीएफ के जवानों ने कैम्प लगाकर ग्रामीणों को वितरित किया घरेलू सामान व दवाई
बिरसा/बालाघाट। बालाघाट जिले के सालेटेकरी ग्रामपंचायत के लगभग आधा दर्जन गांवो के ग्रामीणों को 148वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र सरकार महानिदेशक के आदेशानुसार सीआरपीएफ के जवानों ने सालेटेकरी पुलिस चौकी के करीब कैम्प लगाकर घरेलू सामान का वितरण किया।सीआरपीएफ जवानों के द्वारा समय समय पर उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन कर बटालियन के सहायक कमान अधिकारी डी.पी.यादव और निरीक्षक सैय्यद जिमल अहमद के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामपंचायत सालेटेकरी के ग्रामीणों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के साथ-साथ उन्हें तत्काल सहायता व राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई. सालेटेकरी ग्रामपंचायत के मजगांव,कोपे भाटा आदि गांवों के ग्रामीण जिसमें महिलाएं, पुरूष व बच्चे भी शामिल होकर आयोजन का लाभ लिया।उक्त गांवों से आए ग्रामीणों को सहायक कमान अधिकारी डी.पी.यादव व निरीक्षक सैय्यद जीमल अहमद के द्वारा कम्बल, मच्छरदानी, सोलर लाईट,बालीबाल,बैडमिंटन स्कूल बैग, कापी, पेंसिल,बर्तन आदि घरेलू व जरूरी सामान दिया गया.
सहायक कमान अधिकारी डी.पी.यादव ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेशानुसार सुदूरवर्ती जंगल में जहां विकास योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच रही है, वहां के लोगों को जरूरत का सामान देकर उन्हें लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रहती है. सीआरपीएफ ग्रामीणों की सेवा, सहयोग व सुरक्षा में सदैव तत्पर्य रहती है और आगे भी रहेगी. ग्रामीण हमें अपना दोस्त समझें और समाज में अशांति व दहशत फैलाने वाले देश व समाज के दुश्मनों के बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहें, जिससे हम क्षेत्र में शांति निरंतर कायम कर सकें. हमारे जवान आपकी सेवा व सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. सीआरपीएफ के इस कार्य से ग्रामीण काफी खुश नजर आए।
ग्रामीणों की जांचकर दी गयी दवाई
इस आयोजन में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैया कराया गया था जिसमें ग्रामीणों की जांच कर दवाई दी गयी।बटालियन चिकित्साधिकारी डॉ. बसंत एम.कुवरे,अरुण कुमार व धयान पाल यादव ने ग्रामीणों की जांचकर दवाई का वितरण किया।जिसमें मामूली,सर्दी खांसी,वायरल फीवर, बदन दर्द,एनीमिया आदि का जाँच कर दवाई दिया गया। इस आयोजन में सालेटेकरी पुलिस चौकी प्रभारी पंकज मुदगल के साथ पुलिस बल,ग्रामपंचायत सरपंच व सचिव, रोजगार सहायक,उपस्वास्थ्य केंद्र कचनारी व झामुल का स्टाफ तथा भारी संख्या में ग्रामीण व शिक्षक तथा सीआरपीएफ के जवानो के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.