Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 29, 2022

खैरागढ़-आजादी के अमृत महोत्सव में पालिका ने सजाया मीरा चौक स्टेट हाइवें में सिविललाइन में बनाए गए मीरा चौक का नए सिरे से मरम्मत और सौंदर्यीकरण


खैरागढ़-आजादी के अमृत महोत्सव में पालिका ने सजाया मीरा चौक 
स्टेट हाइवें में सिविललाइन में बनाए गए मीरा चौक का नए सिरे से मरम्मत और सौंदर्यीकरण

खैरागढ़ - शहर के सिविल लाइन में स्टेट हाइवें में स्थित मीरा चौक की रंगत बदल गई है। नगरपालिका नें मीरा चौक के नए तरीके से सौंदर्यीकरण का काम तीन दिनों से जारी लगातार मरम्मत और रंगरोगन केबाद पूरी कर ली है। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शहर के प्रमुख चौक को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आकर्षक ढंग से सजानें की प्रक्रिया के तहत शहर के इस धरोहर के कायाकल्प के लिए पालिका प्रशासन सप्ताह भर से जूटा हुआ था। मुख्य मार्ग पर स्थित मीरा चौक का निर्माण आठ वर्ष पूर्व किया गया था आकर्षक तरीके से बनाए गए इस चौक की अर्से से मरम्मत और देखरेख नहीं हो पाई थी । पालिका में नई सरकार बैठने के बाद स्वच्छता सर्वेक्षण 22 के तहत प्रमुख चौक के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया आई । जिसके बाद पालिका में मीरा चौक को इसमें शामिल करने का फैसला किया ।


मरम्मत, रंगरोगन के साथ लगाई गई मूर्ति


सिविललाइन के मीरा चौक में गुरुवार से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी की छंटा बिखरने लगी है। आकर्षक ढंग से रंगरोगन के बाद पूरे चौक की मरम्मत करवाई गई है। रंगरोगन के साथ यहाँ साफसफाई और सारी व्यवस्था बनानें में पालिका के स्वच्छता विभाग की पूरी टीम जूटी रही। उखड़ी टाइल्स और अन्य संसाधनों को पूरी तरह ठीक कराया गया। इसके साथ ही यहाँ मूर्तिस्थापित की गई है । रात में सौंदर्य को बढ़ानें यहाँ आकर्षक विद्यूत व्यवस्था बनाई गई है ।


आवाजाही के साथ गार्डन आने लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा


मीरा चौक को पालिका प्रशासन ने तीन दिन कीमेहनत के बाद सजा दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मीरा चौक में सौंदर्यीकरण के तहत वाल पेंटिंग, मूर्ति स्थापना, मरम्मत और स्थल सजावट कर इसे आकर्षक बनाया गया है। शहर वासियों को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अब मीरा चौक की सुंदरता और खूबसूरती रोजाना आकर्षक करेंगी । चौक को रात्रि में भी आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। इस मार्ग से राजनांदगांव कवर्धा की ओर आने जाने वालों के साथ साथ यहाँ अटल उद्यान आनें वाले बड़ी संख्या में लोग इसके आकर्षण को देखेंगें ।


मीरा चौक की मरम्मत और कायाकल्प करवाकर इसका सौंदर्यीकरण किया गया है प्रमुख मार्ग में होने के चलते मीरा चौक का चयन किया गया है ।


सीमा बख्शी सीएमओं नगरपालिका खैरागढ़


*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad