देसी रिवाल्वर और चाकू , हथियारों के साथ पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।
*देसी कट्टे और और चाकू को लेकर घूम रहे आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ युवक देसी तमंचे और चाकू जैसे हथियार रख कर खुलेआम घूम रहे हैं| अधिकारियों के मार्गदर्शन उत्तम और निर्देश के बाद थाना प्रभारी सिविल लाइन शनि रात्रे ने टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने हेतु कार्यवाही चालू की, मुखबीर के बताए स्थान पर पहुंचकर नाकेबंदी कर दो बुलेट मोटरसाइकिल में सवार पांच लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की गई पूछताछ पर तीन युवक नाबालिग निकले तथा दो युवक बालिक जिनका नाम संग्राम सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम परसोड़ी थाना रतनपुर, प्रभात सिंह उम्र 23 वर्ष पिता अश्वनी सिंह निवासी पोसरा थाना कोनी बताया गया। तीन नाबालिक युवकों की तलाशी ली गई उनके कब्जे से एक देसी कट्टा एक नग चिड़िया मार बंदूक दो चाकू एक धारदार चाकू बरामद किया गया आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया बरामद देसी कट्टा एवं चाकू को जप्त किया गया आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.