Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 18, 2022

नोटों की झड़ती तंत्र साधना करते दो तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार


नोटों की झड़ती तंत्र साधना करते दो तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार


धनवान बनने का शार्ट कट फार्मूला के चक्कर में अंधविश्वास के चलते नरबलि से लेकर पशु बलि तक करने से बाज नही आ रहे है पाखंडी लोग

बालाघाट -धनवान बनने की चाहत में कुछ लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं जिसमे एक है तंत्र विद्या।पाखंडियों के चक्कर मे पड़कर आमलोग अपनो की बलि देने में भी गुरेज नही करते जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश मे अंधविश्वास चरम पर है जिसमे आमलोग फंसते नजर आ रहे है।कुछ महीने पहले ही बिरसा थानांतर्गत में कथित धन को निकालने का प्लान बनाते लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था कि एक और अंधविश्वास की कहानी सामने आने से पाखंडियों की करतूत सामने आई है।प्राप्त जानकारी अनुसार तंत्र साधना के लिए बाघों के शिकार और उनके अंगों की तस्करी के प्रदेश में कई मामले सामने आ चुके है। ऐसा ही एक मामला बालाघाट जिले के लामता वन परिक्षेत्र अंतर्गत चांगोटोला में सामने आया है।यहां बाघ की खाल लेकर तंत्र साधना करते वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियो को पकड़ा है। दो तांत्रिक समेत एक युवक को बंद कमरे में तंत्र साधना करते वन विभाग की टीम ने चांगोटोला से रविवार को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी तांत्रिक सीताराम पिता जगलाल वरकड़े कारापाठा हर्रई निवासी व चांगोटोला निवासी चोखेलाल पवार ने बताया कि नोटों की झड़ती के लिए बाघ की खाल का इस्तेमाल कर रहे थे।गिरफ्तार हुए आरोपियो ने बताया कि सीताराम वरकड़े तीन दिन पहले बाघ की खाल लेकर बालाघाट के चांगोटोला आया था। यहां चोखेलाल के साथ मिलकर तंत्र क्रिया कर नोटों की झड़ती कराने आया था।

 चांगोटोला में गिरफ्तार हुए चोखेलाल व सीताराम और रामराज की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने सोमवार को छिंदवाड़ा के हर्रई थाना क्षेत्र के शिवराज पिता धनसिंह वट्टी तरेर निवासी, सेवन शाह पिता रघु इनवाती राज घाना निवासी, समन पिता मेहगू मर्सकोले हर्रई निवासी को गिरफ्तार किया है। चोखेलाल के अलावा सभी आरोपी हर्रई थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

वनविभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की गिरफ्त में आरोपियो की माने तो यह बाघ की खाल उनके पास दो साल से है।जो सीताराम बालाघाट लेकर आया था। वन विभाग की टीम इस मामले में बाघ के शिकार कीआशंका के तहत आरोपियो से पूछताछ कर रही है।

 वन विभाग की गिरफ्त में आए आरोपियो ने बताया है कि कुछ साल पहले सीताराम राजस्थान काम के लिए गया था जहां एक बाबा ने उसे एक खाल दी थी।यह कहानी वन विभाग के गले नहीं उतर रही है।वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।


वही इस मामले पर लामता वनपरिक्षेञ अधिकारी कृष्ण कुमार न बताया कि मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर चांगोटोला में तीन आरोपितों तंत्र साधना करते बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।इनकी निशानदेही पर चार आरोपितों को और छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है।नोटों की झड़ती कराने के लिए तंत्र साधना करने की बात आरोपितों की स्वीकार की है। इनसे बाघ शिकार मामले में पूछताछ की जा रही है।बहरहाल अंधविश्वास में पड़कर लोग कई तरह के गुनाह करने में भी नही हिचकते जिसका नतीजा बहुत बुरा होता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad