18 जनवरी 2022
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दिए गए लगभग 67 करोड़ की राशि नेहरू नगर चौक से लेकर पुलगांव चौक तक सड़क उन्नयन व चौड़ीकरण कार्य प्रगतिरत हैं।...
दुर्ग शहर / भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को सड़क उन्नयन
व चौड़ीकरण कार्य बगैर भेदभाव के एक समान करने ज्ञापन सौपा।
जिसमे भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दिए गए लगभग 67 करोड़ की राशि से नेहरू नगर चौक से लेकर पुलगांव चौक तक सड़क उन्नयन व चौड़ीकरण कार्य प्रगतिरत है।
जिसमे निर्माण कार्य मापदंड के अनुरूप नहीं किया जा रहा है रायपुर नाका फ्लाई ओवर के नीचे से राजेंद्र पार्क तक एक तरफ चौड़ाई 80 से 90 फीट है तो वहीं इसके आगे बस स्टैंड तक इनकी चौड़ाई 40 फीट के आस पास हैं । जबकि जिले का एकमात्र बस स्टैंड होने के कारण ट्रैफिक दबाव सबसे ज्यादा यही पर है।
वहीं मार्ग के दूसरी ओर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने वर्षों पुराने प्रसिद्ध हनुमान जी की मंदिर स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे पूर्व इसी मार्ग मे मालवीय नगर चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर को भी हटाया जा रहा है। जिसमे जनहित व विकास कार्य को ध्यान में रखकर सभी वर्ग के लोग मंदिर को हटाने में सहयोग कर रहे है ,
लेकिन बस स्टैंड के पास एक धर्म विशेष के प्रार्थना स्थल चर्च को बचाने न केवल मार्ग की चौड़ाई कम कर दी गई है। बल्कि सड़क किनारे बनाई जा रही बड़ी नाली को भी आड़े तिरछे बनाकर सड़क की सुंदरता भी खराब किया जा रहा हैं।
इसी प्रकार बस स्टैंड से लेकर पटेल चौक तक सभी शासकीय कार्यालय व जिला हॉस्पिटल होने के कारण मार्ग मे भारी दबाव को देखते हुए अत्यधिक चौड़ाई की आवश्यकता है। किंतु यहां पर सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी व अन्य सरकारी कार्यालय के बाउंड्रीवाल पीछे कर मार्ग चौड़ा करने के बजाय नालियों को टेढ़ा मेढ़ा कर सड़क को सकरा कर दिया गया हैं।
और पटेल चौक से गंज पारा तक भी सड़क को चौड़ा बनाने के बजाय सड़क को सीमित किया जा रहा है जो कि उचित नहीं है। यह मार्ग दुर्ग शहर के एकमात्र प्रमुख मार्ग हैं ।जो राजनादगांव बालोद से रायपुर की ओर हाईवे से जुड़ता हैं।
चूंकि इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों वाहन के गुजरने के कारण जहां एक ओर शहर के भीतर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है तो वहीं शहर से गुजरने वालो लोगो के मन में भी शहर के प्रति भी सड़क की चौड़ाई व सुंदरता मे एकरूपता नहीं होने के कारण खराब छबि बनती हैं।
इसलिए सड़क का चौड़ीकरण कार्य एक समान होना चाहिए , ताकि इस मार्ग मे ट्रैफिक का दबाव कम हो और लोगो को आने जाने में सुविधा आसान हो।
भारतीय जनता पार्टी ने निवेदन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिए राशि का सही उपयोग करते हुए पूरे मार्ग का चौड़ीकरण बगैर भेदभाव के एक समान किया जाए अन्यथा भाजपा पार्टी के नेताओ द्वारा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. विज्ञापन हेतू सम्पर्क करें। मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.