राज्य सरकार के वादाखिलाफी को लेकर गुण्डरदेही किसान मोर्चा के पदाधिकारियो ने धान खरीदी केंद्र मे दिया धरना
गुण्डरदेही । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय के आह्वान पर व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल के निर्देशन मे जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन मे जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू व गुण्डरदेही मंडल अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार सोनवानी के दिशानिर्देश मे किसान मोर्चा के अध्यक्ष टीकाराम निषाद के नेतृत्व मे ब्लाक के 27 धान खरीदी केंद्रों में राज्य सरकार के वादाखिलाफी व किसानो की जायज मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया मंडल के 27 धान खरीदी केंद्र में जाकर मंडल के पदाधिकारियो ने किसानों के हित को देखते हुए राज्य सरकार से मांग की है
कि धान खरीदी को 15 फरवरी तक बढ़ाया जाए रवि फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें असमय ओलावृष्टि व बारिश से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान करें लंबित स्थाई विद्युत तत्काल दिया जाए पिछले वर्ष धान की बकाया राशि वह 2 वर्ष की बकाया बोनस शीघ्र प्रदान किया जाए धरना मे पुर्व विधायक राजेंद्र राय विरेंद्र साहू पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहू मंडल अध्यक्ष दुष्यंत महामंत्री सेवक महिपाल थानसिंह मंडावी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमल सोनकर ठाकुर राम चंद्राकर इंद्रपाल चंद्राकर केशव साहू श्रीकांत वर्मा मुरली साहू वीरेंद्र साहू संतोष नेताम धर्मेंद्र साहू कलिंदा निषाद सौरभ चोपड़ा सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारीगण शामिल थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.