दुर्ग शहर के प्रमुख मार्ग को नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक तक 67 करोड़ रुपए की राशि से सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य ...
केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए 67 करोड़ रुपए की राशि से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दुर्ग शहर के प्रमुख मार्ग को नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक तक चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।
उक्त मार्ग पर सनातन धर्म के कई प्राचीन मंदिर स्थापित है, जिसमें प्रमुख रूप से मालवीय नगर, दुर्ग नया बस स्थानक के सामने और गंजमंडी के सामने श्री हनुमान जी के प्राचीन मंदिर स्थापित हैं, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा हटाए जाने का आदेश जारी कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
इसी मार्ग पर नया बस स्थानक के प्रवेश द्वार से लगा हुआ एक विशेष समुदाय का पूजा घर स्थित है साथ ही अन्य शासकीय कार्यालय स्थित है, जिनकी बाउंड्री सड़क चौड़ीकरण में बाधक है। जबकि इस स्थान पर सड़क का चौड़ा होना अति आवश्यक है
परन्तु जिला प्रशासन द्वारा तुष्टिकरण एवं भेदभाव की नीति अपनाते हुए सड़क चौड़ीकरण के सारे मापदंडों को दरकिनार कर विशेष समुदाय के पक्ष में पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर उक्त स्थान पर सड़क की चौड़ाई को कम कर दिया गया,
जबकि उसके ठीक सामने श्री हनुमान जी के प्राचीन मंदिर को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। महोदया, जिला प्रशासन के इस भेदभावपूर्ण कृत्य से बहुसंख्यक समाज अपने आप को आहत और अपमानित महसूस कर रहा है,
प्रशासन की इस प्रकार की भेदभाव की नीति से सम्पूर्ण बहुसंख्यक समाज उद्वेलित एवं आक्रोशित है। मंदिरों को हटाए जाने का समाज के द्वारा विरोध करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्वाग्रह रखते हुए एफ.आई.आर. की गई
तथा शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगो पर पुलिस विभाग के एक विशेष समुदाय से संबंधित राजपत्रित अधिकारी द्वारा इस उदघोष के साथ कि "मै यहाँ का दादा हूं" बल प्रयोग किया गया. विशेष समुदाय से संबंधित पुलिस अधिकारी के उक्त कृत्य से शांति प्रिय समाज में आक्रोश व्याप्त है, जिसके लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।
प्रमुख मांगे
(1) सम्पूर्ण बहुसंख्यक समाज चाहता है कि जिला प्रशासन के इस भेदभाव पूर्ण कार्रवाई पर रोक लगा कर शहर के प्रमुख मार्ग को तकनीकी रूप से स्वीकृत मापदंड के अनुरूप मार्ग विभाजक के दोनों तरफ समान रूप से चौड़ीकरण किया जाय तथा वर्ग विशेष की तुष्टिकरण के लिए बहुसंख्यक समाज के साथ अन्याय न किया जाय।
(2) महोदया, जिन लोगों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही (एफआईआर) किया गया है उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाये तथा बहुसंख्यक समाज के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर अत्याचार करने वाले संबंधित अधिकारियों को भी तत्काल निलम्बित किया जावे
बहुसंख्यक समाज आपसे उक्त निवेदन कर न्याय पूर्ण कार्यवाही की अपेक्षा करता है। राष्ट्र निर्माण एवं विकास में सनातन समाज सरकार के साथ है।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.