Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 1, 2022

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल मनचलों पर कब होगी कार्यवाही।छुरिया पुलिस आखिर क्यों आंखे मूंद दुर्घटना घट जाने का इंतजार कर रही है।

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने वालों को पुलिस विभाग का थोड़ा भी डर नहीं आखिर क्यों?

कम उम्र व लापरवाही पुर्वक मोटरयान चलाने वालों की छुरिया नगर में भरमार।

छुरिया -ताहिर खान:- राजनांदगांव जिला अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत छुरिया में आये दिन लोगों का सड़कों पर चलना व कोई धिरे गति से वाहन चला रहा हो किसी खतरे से कम नहीं जहां तेज रफ्तार मनचलों पर अबतक ऐसी कोई कार्यवाही नहीं देखने को मिली जिससे ऐसे मनचलों पर लगाम लग सके जिससे लोगों में भय न बना रहे इसके लिए छुरिया पुलिस विभाग का ध्यान आखिर क्यों नहीं जाता यह समझ से परे है। छुरिया नगर पंचायत में आये दिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है वहीं छुरिया जनपद पंचायत अंतर्गत 118 ग्राम पंचायत होने से आसपास क्षेत्रों लोगों का भी शासकीय कार्य व अन्य कारणों के चलते छुरिया नगर में प्रवेश करते हैं जिससे लोगों की संख्या व नगर के लोगों के चलते मार्ग चिचोला से छुरिया व बंजारी एवं छुरिया से डोंगरगांव सड़क भिड़ भाड़ से व्यवस्थित रहता है वहीं किसी न किसी के मन में डर का माहौल बना रहेता है कि कब कोई मोटरसाइकिल या अन्य वाहन चलते वक्त ठोकर न मार दें या फिर कोई लापरवाही से तेज रफ्तार चलती वाहन के सामने न आ जाए जिससे कोई बड़ी दुर्घटना घटित  हो न जाये इसलिए लोगों का सड़क पर चलना खतरे से भरा हो जाता है । जिसके लिए स्थानीय विभाग किसी प्रकार कि कार्यवाही न कर ऐसे तेज रफ्तार भगाने वालों का हौसला अफजाई करता नजर आता है। बाइकर्स की बात करें तो अधिकांश तेज रफ्तार चलाने वालों में नाबालिग बच्चे नजर आयेंगे जो लापरवाही पुर्वक भगाने में कमी नहीं करते भले ही किसी व्यक्ति को इनके लापरवाही से किसी प्रकार कि हानि क्यों न हो जाए कोई फर्क नहीं होना यह दर्शाता है।  लापरवाही से मोटरसाइकिल वाले ये नहीं सोचते इनसे कहीं कोई बड़ी सड़क दुघर्टना के शिकार न हो जाये। इसका मुख्य कारण है ऐसे कारनामे दिखाने वालों पर छुरिया पुलिस विभाग ने थोड़ा भी ध्यान नहीं दिया  जिसके कारण यह बेधड़क एक्सीलेटर घुमा कर नगर भ्रमण करते हैं। जबकि ऐसे लोगों पर स्थानीय पुलिस विभाग को चाहिए चौक चौराहों पर अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर चालानी कार्यवाही समय-समय पर करें तो तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक चालक बालिग हो या नाबालिग बच्चें हो उनके परिजनों को समझाइश के साथ लापरवाही बरतने पर कार्यवाही करने से ऐसे लोगों को सबक मिले जिससे समय रहते कोई बड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार न हो । सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार समय-समय पर जांच परख नही होने से छुरिया नगर मे आसामाजिक तत्वों का बोल बाला है जो बगैर नम्बर गाड़ी में सवार होकर पैट्रोल चोरी या अवैध शराब तस्करी या अन्य किसी प्रकार की घटना को अंजाम देते हुए आते हैं ।आपको बता दें कि छुरिया से डोंगरगांव जाने वाले मार्ग की चौड़ाई की बात की जाए तो पुराने बस स्टैंड से लेकर छुरिया पुलिस थाना तक चौड़ीकरण न होने से आवागमन करने वाले लोगों को हमेशा डर बना रहता है व इस सड़क पर दो चार सड़क हादसे भी हो चुके हैं। जिसके लिए किसी ने पुलिस विभाग में रिपोर्ट दर्ज कराई तो किसी ने अपने आप को बचाने थाना तक जाना भी नहीं चाहा सुत्र ने बताया जबकि सड़क हादसे में एक दो की पुर्व में मौत हो चुकी है व कुछ लोग घायल भी हुए लेकिन बात वही रात गई बात गई दो दिनों बाद सब भुलाकर केवल घायलों के परिजनों को संवेदना प्रकट कर पल्ला झाड़ लेते हैं लेकिन उनका क्या जिन्होंने अपना कुछ खो दिया वहीं छुरिया नगर में ऐसे ऐसे लापरवाह बाइकर्स हो गयें है कि बेधड़क गली हो या मौहल्ला अपने मोटरसाइकिल मे बेहुदा प्रकार का साइलेंसर लगाकर पर्यावरण प्रदुषित व ध्वनि प्रदुषण कर वातावरण खराब करने का कार्य किया करते हैं जिससे सड़क पर चलने वाले हों या गली मोहल्ले में खेल रहे छोटे बच्चों की चिंता परिजनों के मन में होती है। पर वही जिनको लगाम लगाना है उनको कोई फर्क पड़ते नही दिखता। ऐसा नहीं के लापरवाही के चलते छुरिया नगर में कोई भी सड़क दुर्घटना घटित नही हुआ हो लेकिन मानो कम उम्र के बच्चे व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले लोगों को विभाग से खुली छूट मिला होना कहेना गलत नहीं होगा। और नही तो ऐसे लोगों पर तत्काल जांच परख कर चालानी कार्यवाही किया जाना चाहिए जिससे बगैर लाइसेंस चालक, बगैर नम्बर गाड़ी व नगर स्थित दुकानों के सामने अव्यस्थित वाहनों का जामावड़ा को व्यवस्थित कर आसामाजिक तत्वों व्दारा किये जा रहे कृत्यों पर अंकुश लगाये। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों से नगरवासीयों ने  अपिल की है चिचोला से छुरिया आने वाले पुराने बस स्टैंड पर जो तिराहा चौंक है उसके तिनो छोर के कुछ दुरी पर ब्रेकर का व्यवस्था की जाए जिससे भविष्य में कोई भी अप्रिय सड़क दुर्घटना का शिकार न हो।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad