Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 1, 2022

01 ट्रेलर में 06 नग पुराने ट्रैक्टर को बिना दस्तावेज के परिवहन करते 02 आरोपियों को चिल्फी पुलिस ने धर दबोचा।


दिनांक-31/01/2022


चिल्पी पुलिस की लगातार कार्यवाही।


01 ट्रेलर में 06 नग पुराने ट्रैक्टर को बिना दस्तावेज के परिवहन करते 02 आरोपियों को चिल्फी पुलिस ने धर दबोचा।



परिवहन विभाग से बिना कंडम नेशन कराए ट्रैक्टरो को आरोपियों के द्वारा किया जा रहा था परिवहन।



*पुलिस के द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर कर रहे थे गुमराह।*


 *02 आरोपियों से 06 नग पुराना ट्रैक्टर कीमत 5,00000/ (पांच लाख रुपये) एवं परिवहन में इस्तेमाल 01 ट्रेलर कीमत 20,00000/(बीस लाख रुपये) कुल जुमला 25,00000/(पच्चीस लाख रुपये) को पुलिस ने किया जप्त।*


पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री ओ.पी. पाल के निर्देशन एवं कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।


जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री बृजेश सिन्हा के द्वारा लगातार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में चिल्फी पुलिस टीम को आज दिनांक- 31/01/2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहे एक ट्रेलर क्रमांक- RJ-11 GB-8938 में 06 नग ट्रैक्टर लोड किया हुआ है, जिसका कोई वैध कागजात नही है, प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल उक्त सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। जिनसे प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर चिल्फी पुलिस टीम के द्वारा थाने के सामने मुख्य मार्ग पर बैरिकेटिंग के माध्यम वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, दौरान ट्रेलर क्रमांक- RJ-11 GB-8938 को आते देख पुलिस टीम के द्वारा रुकवा कर चेकिंग करने पर ट्रेलर में लोड पुरानी  ट्रैक्टरों का दस्तावेज चालकों से मांगने पर कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, तथा पुलिस टीम को गुमराह कर रहे थे। जिस पर आरोपी ड्राइवर (1)शाहरुख खान पिता याकूब खान उम्र 29 वर्ष साकीन कानपुर नगला थाना हासनपुर जिला पलवल हरियाणा। (2) अजाज पिता इकबाल खान उम्र 25 वर्ष ग्राम घिग्रका थाना हतिन जिला पलवल हरियाणा से पूछताछ करने पर बताया गया की पुरानी ट्रैक्टरो को कोंडागांव से लोड कर अहमदाबाद गुजरात ले जा रहे हैं, जिसका वैध दस्तावेज पुलिस टीम के द्वारा मांगने पर संदेही आरोपी गणों द्वारा ट्रैक्टर क्रमांक- OR-24 B-3174 का दस्तावेज होना एवं अन्य पांच नग ट्रैक्टर का कोई दस्तावेज नहीं होना बताया गया, ट्रैक्टर को चोरी की संपत्ति होने की अंदेशा पर जप्त किया गया है, जिसमे 06 नग पुरानी ट्रैक्टर कीमत 5,00000/रुपये (पांच लाख रुपये ) एवं 01 परिवहन में इस्तेमाल ट्रेलर कीमत 20,00000/ रुपये, कुल जुमला 25,00000/ रुपये (पच्चीस लाख रुपये ) को पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों पर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री बृजेश सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना चिल्पी पुलिस टीम से स.उ.नि. गोविंद चंद्रवंशी जीवन राय थाना स्टाफ  डायल 112 के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad