कांग्रेस प्रभारी पहुंचे बूथ स्तर को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने प्रभार क्षेत्रों में
रवि परिहार द्वारा ग्राम सेकर मे बूथ कमेटी का गठन किया गया साथ ही सदस्यता अभियान चलाया गया
रतनपुर -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बूथ स्तर पर सदस्यता जोड़ने का काम सभी ब्लॉक अध्यक्षों को दिया गया है वही ब्लॉक अध्यक्षों के इस कार्यों में मॉनिटरिंग करने के लिए प्रभारी भी बनाए गए हैं राज्य शासन में अनेकों जनहित कि कार्य किए जा रहे हैं जिसकी उपलब्धता को बताने और लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य करने का आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा दिया गया है जिसमें प्रदेश के पूरे ब्लॉक में बुथ स्तर को मजबूत करने एवं शासन की जनहित योजनाओं को प्रसारित करने हेतु इसका आदेश दिया गया, जिसे पूर्ण करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केशरवानी द्वारा अपने अपने प्रभारियों को मुहिम को पूर्ण करने हेतु आदेशित किया जिस में पूरी सक्रियता से प्रभारी रवि परिहार द्वारा ग्राम सेकर मे बूथ कमेटी का गठन किया गया साथ ही सदस्यता अभियान चलाया गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ग्रामीण के अध्यक्ष यासीन खान, आनंद सिंह मरावी जिला पंचायत सदस्य ,जगन्नाथ आर्मी सरपंच ,जागेंद्र सिंह, संतोष साहू, भगवान सिंह, तेज नाथ ,कृष्णा यादव, कमल सिंह छत्रपाल रामायण सिंह इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.