नाली मरम्मत एवं साफाई के लिए शिव सैनिकों ने सीएमओ को अवगत कराया
एक हफ्ते में नाली सफाई नहीं होने पर उसी नाली की गंदगी पंचायत के सामने फेंकेंगे : सुनील देवांगन
सिमगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 में निकासी पानी नाली में भर जाता है नाली में मलमा ज्यादा होने के कारण पानी का बहाव रुक जाता है जिससे गंदा पानी सड़को व घरों में फैल जाता है। जिससे वार्डवासी खासे परेशान रहते हैं। जिस समस्या को लेकर एक माह पूर्व वार्ड में शिव सैनिकों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर नगर पंचायत में ज्ञापन दिया गया था। जिसपर दो बार सफाई के नाम पर दिखावा किया गया। जिससे आक्रोशित होकर वार्डवासी व शिव सैनिक नगर पंचायत जाकर सीएमओ जगदीश पांडे से शिकायत दर्ज कराते हुए अवगत कराया तभी सीएमओ ने कर्मचारी को आदेशित करते हुए एक हफ्ते के अंतर्गत एक फीट नाली की गहरी करण एवं सफाई करने कहां। नगर अध्यक्ष सुनील देवांगन ने एक हफ्ते के भीतर समस्या का निराकरण नहीं होने पर प्रर्दशन करते हुए शिव सैनिको व वार्डवासियों के द्वारा नगर पंचायत के सामने उसी नाली के गंदगी को फेंकने की बात कही। नगर पंचायत में जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद, नगर अध्यक्ष सुनील देवांगन, बुड़गहन अध्यक्ष ललित साहु, रुपेश साहु, पुनीत साहू, बल्ला देवांगन, बबलु साहु, सतीश देवांगन, लल्लु कोसले आदि उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.