परिवारिक विवाद को लेकर अपने सास से चरित्र शंका बदनाम करने की नियत से अश्लील फैलाने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार..
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर - ग्रामीण इलाके सेमरा में रहने वाली महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका दामाद परिवारिक विवाद को लेकर उसे बदनाम करने की धमकी देता है तथा उसके बेटे के मोबाइल मे मैसेज भेज कर अश्लील गाली गलौज करता है दिनांक 19.12.2021 से लगाता 14 जनवरी 2022 तक इसका दामाद खम्हन पोर्ते निवासी- मेंड्रापारा रतनपुर अपनी सास पर चरित्र शंका करते हुए अन्य लोगों को अपना एक विडियो बनाकर अपनी सास के ऊपर अश्लील बातें कहते हुए विडियो को फ़ैलारहा है जिससे प्रार्थीया परेशान होकर थाने में रिपोर्ट दर्ज़ कराई कि प्रार्थीया की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक-हरविंदर सिंह ने महिला संबधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए मामले की त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पतासाजी करने हेतु प्रधान आरक्षक- प्रवीण पांडेय ,आरक्षक- पंचराम रजक को आरोपी पतासाजी हेतु रवाना किया था, जिसे दिनांक 22 जनवरी 2022 को कोटा से गिरफ़्तार कर लाया गया, आरोपी के कब्जे से मोबाईल जप्त किया गया आरोपी को
माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.