आठ हजार तीन सौ मूल्य की खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई
बिरसा/बालाघाट।उच्चाधिकारियों के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीम ने मलाजखंड व बिरसा के किराना दुकानों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए आउटडेटेड सामग्री को नष्ट कराकर दुकानदारों को नोटिस दिया गया।हालांकि यह कार्यवाही नाममात्र की ही है जो ऊंट के मुंह मे जीरा के बराबर है।बैहर, बिरसा,दमोह,मानेगांव,मंडई,कचनारी आदि ग्रामो में जमकर आउटडेटेड सामग्री बेरोकटोक बेची जा रही है जिससे आमजन बीमार हो रहे है और कभी कभी तो फ़ूड पॉइजिंग के शिकार भी हो जाते है।चूंकि ग्रामीण क्षेत्र होने से सब मामला दब जाता है जिससे दुकानदारों के हौसले बुलंद रहते है।खाद्य विभाग की इस कार्यवाही से दुकानदारों को सबक लेना चाहिए कि भविष्य में स्वयं ही आउटडेटेड सामग्री को नष्ट कर आमजन के जीवन को सुरक्षित रखने में मदद करे।लेकिन कुछ धन पिपासु लोग धड़ल्ले से मिलावटी व आउटडेटेड सामग्री बेच रहे हैं जिन पर खाद्य विभाग शिकायत मिलने पर कार्यवाही करता है। मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्रामीण स्तर पर कोविड-19 के कारण बाजार में काफी मात्रा में आउटडेटेड खाद्य सामग्री की सूचना प्राप्त होने पर
मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट की टीम द्वारा बिरसा की वर्धमान किराना एवं मलाजखंड की अग्रवाल डिपार्टमेंटल स्टोर पर कार्यवाही करते हुए खड़ी मसूर एवं बाजरा के नमूने जांच हेतु लिए तथा काफी मात्रा में बिस्किट नमकीन पापड़ गुलाब जामुन मिक्स अचार मसाले खाद्य तेल स्नैक्स नूडल्स इत्यादि आउटडेटेड पाए जाने के कारण लगभग ₹8300 मूल्य की खाद्य सामग्री दोनों दुकानों से नष्ट कराई गई एवं नोटिस दिया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.