मासूम से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, हुई जेल
बालाघाट -मायल नगरी तिरोड़ी में एक शर्मनाक घटना से पूरा क्षेत्र शर्मसार हो गया। प्राप्त जानकारी आरोपी मायल इंटक संगठन नेता है जो मासूम बच्ची को बहला फुसला कर कमरे में ले जाकर बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा जिसकी शिकायत तिरोड़ी थाने में की गई। छुपनछुपाई के बहाने एक बंद कमरे में महज दस वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने के मामले में तिरोड़ी पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी पीड़िता का पड़ोसी तथा तिरोड़ी मोयल के इंटक संगठन का नेता है।
आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 511 ताहि 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तिरोड़ी थाना प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि शुक्रवार को थाने में एक महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि गत बुधवार को उसकी नाबालिग पुत्री घर की छत पर अपने भाई के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी मंगलू कठौते निवासी तिरोड़ी ने बालिका को बहला-फुसलाकर छुपनछुपाई खेलने के बहाने कमरे में ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ जैसी घिनौनी हरकत की।
बच्ची आरोपी को बड़े पापा बुलाती है। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू की। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी के संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को न्यायलय, कटंगी में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में श्री उइके के अलावा उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी, उपनिरीक्षक जीएल अहिरवार, आरक्षक सुजेंद्र बघेल, लक्ष्मी बघेल, नागेश बघेल सहित समस्त टीम का सराहनीय योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.