अत्यंत दुखद समाचार
दुर्ग शहर - सद्गुरु कबीर धाम गोकुल नगर पुलगांव दुर्ग के उपाध्यक्ष रतनदास साहू शंकर नगर निवासी का आकस्मिक एवं दुखद निधन हो गया है.
अंतिम यात्रा शंकर नगर निवास से11बजे उरला मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करेगी.
छत्तीसगढ़ कबीरपंथी साहू समाज दुर्ग जिला के कोषाध्यक्ष और सद्गुरु कबीर धाम गोकुल नगर के उपाध्यक्ष रतन दास साहू का आक्समिक निधन हो गया है।
उनके निधन से समाज की अपूरणीय झति हूई है। समाज की संगठन के लिये अत्यंत कर्मठ, लगन शील, मृदुभाषी, व्यक्तित्व का असमय हमारे बीच से चले जाने से
पूरा समाज स्तब्ध और शोक संतप्त है। सदगुरू कबीर साहेब इस दुख की घड़ी मे उनके परिवार को साहस और संबल प्रदान करे ऐसी हम सबकी प्रार्थना है।
विनम्र श्रद्धांजलि

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.