Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 2, 2022

ब्रह्म कुमार ओम प्रकाश भाई को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

 


सीएनआई बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्टिंग

बालोद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा में ओम प्रकाश भाई जी की छठवी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम किया गया। संस्था के सभी भाई बहनों ने माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।भाई जी के बारे में बताते हुए संस्था की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी विजय लक्ष्मी दीदी ने भाई जी को नमन करते हुए कहा कि भाई जी त्याग तपस्या की मूर्ति थे।भाई जी ने जीवन भर लोगों को अध्यात्म मार्ग द्वारा खुशी शांति और शक्ति प्रदान किए। वे विलक्षण आध्यात्मिक प्रतिभा के धनी थे। एक बार उनसे जो भी मिलता था उनकी रूहानी शक्ति और ऊर्जा की झलक और फलक से अभिभूत हो जाता था। उन्होंने संपूर्ण निष्ठा से सभी वर्गों की नैतिक और चारित्रिक उत्थान की अथक होकर जीवन पर्यंत सेवारत रहे। अनुशासन प्रिय तथा ईश्वरीय मर्यादाओं एवं नियमों के प्रखर पालनकर्ता थे। उन्होंने कई राज्यों में 600 सेवा केंद्रों के माध्यम से हजारों बहनों को ईश्वरी सेवा अर्थ जीवन समर्पित करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने भारत को आध्यात्मिक शिखर पर पहुचाने के लिए अपनी अहम भूमिका अदा की और राजयोग के प्रसार हेतु अपना जीवन समर्पित किया यह एक अदभुत कार्य हैं। वे इंदौर जोन के जोनल डायरेक्टर व मीडिया विंग के चेयरपर्सन थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad