आबकारी विभाग द्वारा जब्त 17 वाहनों की नीलामी के लिए सीलबंद निविदा आमंत्रित
22 फरवरी 2022 तक जमा की जा सकती हैं निविदा
बालाघाट। जिले में मदिरा के अवैध परिवहन में लिप्त पाये जाने पर जब्तशुदा राजसात किये गये 17 वाहनों की नीलामी के लिए जिला आबकारी कार्यालय बालाघाट द्वारा सीलबंद निविदायें आमंत्रित की गई है। सीलबंद निविदायें आगामी 22 फरवरी 2022 को दोपहर 03 बजे तक जमा कर सकते है। नियत समय सीमा में प्राप्त निविदायें 22 फरवरी 2022 को अपरान्ह 04 बजे खोली जायेंगी। निविदा की शर्तें एवं निविदा फार्म अवकाश के दिनों को छोड़कर 22 फरवरी 2022 को दोपहर 02 बजे तक 100 रुपये का शुल्क जमा कर जिला आबकारी कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेन्द्र उरांव ने बताया कि मदिरा के अवैध परिवहन में जब्तशुदा शासन के पक्ष में राजसात किये गये वाहनों में टाटा इंडिगो कार, महिन्द्र बोलेरो, हीरो होंडा स्पेंलडर, बजाज पल्सर, टाटा नैनो, सीडी डान मोटर साईकिल, बजाज सीटी-100 मोटर साईकिल, हीरो होंडा पैशन, टीव्हीएस एक्सल, बजाज डिस्कवर, बजाज बाक्सर शामिल है। यह वाहन आबकारी वृत्त बालाघाट, लांजी एवं कटंगी तथा थाना लामता, खैरलांजी, किरनापुर, तिरोड़ी, नवेगांव, कटंगी, बिरसा, मलाजखंड में अवलोकन के लिए उपलब्ध है। प्रत्येक वाहन का आपसेट प्राईज निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला आबकारी कार्यालय बालाघाट से सम्पर्क किया जा सकता है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.