Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 1, 2022

वर्ष 2022-23 में एक ही दुकान से मिलेगी देशी व अंग्रेजी शराब


वर्ष 2022-23 में एक ही दुकान से मिलेगी देशी व अंग्रेजी शराब     

मुरैना 31 जनवरी 2022/जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने बताया कि नई आबकारी नीति घोषित की जा चुकी है, जिसके अन्तर्गत 01 अप्रेल 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए शराब ठेकों की नीलामी ई-टेण्डर प्रक्रिया के माध्यम से की जायेगी। नई आबकारी नीति के संबंध में उन्होंने बताया कि नवीन वर्ष 2022-23 में मदिरा दुकानों को कम्पोजिट स्वरूप प्रदान किया गया है, जिसमें एक ही दुकान पर देशी एवं विदेशी मदिरा का विक्रय किया जा सकेगा। जिले में वर्तमान प्रचलित एकल समूह के स्थान पर समस्त 59 मदिरा दुकानों को, 25 समूहों में सम्मिलित कर ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादित किया जायेगा। निष्पादन की प्रक्रिया 01 फरवरी 2022 को प्रातः 10  बजे से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2022 को दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक टेण्डरदाता ई-टेण्डर के माध्यम से इस प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे तथा 15 फरवरी 2022 को ही टेण्डर खोलने की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शुरू की जायेगी। 

वर्ष 2022-23 में देशी मदिरा की ड्यूटी दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जबकि विदेशी मदिरा के ड्यूटी दरों में लगभग 10 प्रतिशत कमी की गई है। 

वर्ष 2022-23 हेतु गठित समूहों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालयीन समय में जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री नन्दकिशोर पारीक, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री विजय कुमार सेन एवं आई.टी.ऑपरेटर श्री धर्मेन्द्र सिंह तथा एन.आई.सी. के पोर्टल से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

क्र. 321

मध्य प्रदेश जिला मुरैना वीरेंद्र सिंह परिहार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad