नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए संस्था, अवाम ए हिन्द द्वारा सुपोषण अभियान अंतर्गत 417वें दिन सैकड़ों भूखे जरूरतमंदों, मरीजों के परिजनों को पोष्टिक भोजन एवं मिष्ठान वितरण : मो. सज्जाद खान, संस्थापक
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी आज 21 फरवरी 2022 को निर्धन, असहाय जरूरतमंदों एवम मरीजों के परिजनों के लिए चलाये जा सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन वितरण सेवा कार्य के 417वे दिन राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन, फुटपाथ व विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद तथा डीकेएस शासकीय अस्पतालों में विभिन्न जिले, वनांचल से इलाज के लिए लंबे समय से रुके हुए मरीजों के परिजनों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन एवम मिष्ठान का वितरण किया गया।
संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में संस्था द्वारा बीते दो वर्षों से निरतंर हर गरीब जरूरतमंद लोगों को उनकी मुलभुत सुविधाओं की पूर्ति हेतु आवश्यकता अनुरूप भूख से राहत देने की उद्देश्य से सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए दोनों वक्त का भोजन वितरण, किसी भी सरकारी अनुदान प्राप्त किये, अपने आपसी सहयोग से किया जा रहा हैं।
आजके इस मानवीय कार्य में अपना बहूमूल्य समय देने वाले संस्थापक मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, योगेश्वर सिन्हा, ज़ुबैर खान, राजकुमार साहू एवं संस्था के अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान
मीडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.