सड़क चौड़ीकरण अनियमितता की जांच हेतु जिला कलेक्टर को आप ने सौंपा ज्ञापन।
जल्द नही हुई कार्यवाही तो करेंगे कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव - दीपक आरदे
बालोद - डौंडी लोहारा से अंबागढ़ चौकी मार्ग निर्माण के चौड़ीकरण में अनियमितताएं के चलते कई बार विरोध हो चुका है किंतु शासन प्रशासन मौन बैठे इस भ्रस्ताचार को देख रही है,जिसके चलते पहले भी ग्रामीणों के द्वारा आवाज उठाया गया था लेकिन कोई भी प्रतिक्रिया प्रशासन के द्वारा नही किया गया।
इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा विरोध जताया गया था,जिसके चलते पहले अनुविभागीय अधिकारी डौंडी लोहारा को ज्ञापन दे दिया गया था किंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई थी,इस समस्या को लेकर आज आम आदमी पार्टी बालोद इकाई द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ड्यूटी कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया,एवम कार्यवाही की मांग की गई।
ड्यूटी कलेक्टर महोदय ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
दीपक आरदे (आप जिला अध्यक्ष)
आप जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने कहा की मार्ग अनियमितता की जांच व भ्रष्टचार को रोकने हमारा प्रयास हमेसा रहा है।इस बार भी हम भ्रष्ट्राचार का पुरजोर विरोध कर रहे है,मार्ग निर्माण को नियमपूर्वक करने की मांग हमारी लगातार जारी रहेगी।
पंकज जैन (जिला मीडिया प्रभारी)
आम आदमी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने कहा की हमारे ज्ञापन पर कार्यवाही नही की जाएगी तो इस बार चुप नही बैठेंगे। हमारे दिए गए ज्ञापन पर अगर प्रशासन कोई प्रतिक्रिया नहीं करती है,तो आज से ठीक 15 दिन बाद कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने बाध्य होंगे,और अगर न्याय की लड़ाई और जारी रखनी पढ़ी तो हम चक्काजाम भी करने बाध्य हो सकते है जिसकी पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।
इस मामले में ज्ञापन सौंपने आप जिला अध्यक्ष दीपक,आप डॉडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष बिशेसर सिन्हा,पंकज जैन,बालक साहू,तेजराम चौधरी,लक्ष्मण सोनवानी,विजय साहु,गोविंदा तारम, स्टीफन चेरियन,देवेंद्र देशमुख,कुशल कलिहारे,अमित भास्कर,भीष्मपितामह आदि उपस्थित रहे।
विजय साहू
आप डोंडी लोहारा विधानसभा मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.