चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट
पुलिस थाना साल्हेवारा के द्वारा विभिन्न ग्रामों में निजात अभियान शिविर की आयोजित।
साल्हेवारा - 21-02-2022 को जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह राजनांदगांव के आदेशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रशांत खांडे के दिशानिर्देश एवं थाना प्रभारी विकास बघेल साल्हेवारा के नेतृत्व में वनांचल साल्हेवारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में निजात अभियान शिविर आयोजित किया गया ।
जिसमें सहायक उपनिरीक्षक अरविंद यादव स्टाफ हमराह के द्वारा नशा मुक्ति अभियान निजात के तहत साल्हेवारा नवीन महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्रायों को बुरी ब्यसन से बचने कम उम्र में नशीली पदार्थो का सेवन नहीं करने नारकोटिक्स ड्रग डोडा अफीम हेरोईन कोकिन सुलेशन गांजा भांग चरस कोरेक्स टेबलट जैसे खतरनाक नशीले चीजों का उपयोग नहीं करने की विस्तृत जानकारी एवं शारीरीक व मानसिंक रुप से नुकसान होने वाले सभी बिंदुओं पर गहन विषय पर चर्चा शुरूवात करते हुये नशा के गुण और अवगुण का ब्यायाखान दिये नशा नाश का जड़ है यदि कोई ऐसे गलत चीजों का सेवन करेंगे तो निश्चित समझों मौत को बुलावा दे रहे है ऊपर बताये सभी नशीले पदार्थ शरीर के लिये हानिकारक तो है ही ये कभी कभी पागल भी बना देता है पढ़ा लिखा होने के बावजुद राह भटक जाता है जीवन नर्क बन जाता है जिसे सभी छात्र छात्राओं ने ध्यान पूर्वक सुनते रहे इसी तरह भाजी डोंगरी में भी (निजात) का संक्षेप जानकारी देते हुये नशा से कैसे बचे नशा से कैसे मुक्ति मिले पर चर्चा शुरु करते हूये अरविंद नेताम ने कहा जैसे हमारे लिये मानुष जन्म महान है वैसे ही हमारे लिये परिवार समाज संस्कार भी महान होने चाहिये जिससे हम मानव समाज का नव निर्माण कर सके यह मानव तन बार बार नहीं आता ये मनुष्य जन्म दुर्लभ है जिसके लिये देवता भी तरसते है ।
कहा भी गया है बड़ा भाग मानुष तन पावा ,सूर दुर्लभ सब ग्रंथही गावा ,इसे बृथा खोवो मत आपस में प्रेम सौहार्द्र पुर्ण ब्यवहार करते हुये नशा मुक्त समाज का निर्माण करें ।
इसी तारतम्य में निजात की दौर नचनिया ग्रामवासीयों के बीच पहुँची सभी नशा के विविध किस्म के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराया गया ऐसा अभियान निजात शिविर का पुलिस विभाग द्वारा गांव गांव जाकर लोगों को जागरुक करना पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण मानव सेवा है ।
ऐसी क्रम अंतिम निजात अभियान शिविर सरई पतेरा में पहुंचा जिसे ग्राम वासियों ने खुब सराहा एवं सभी नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करने डोडा अफीम हेरोईन कोकिन सुलेशन गांजा भांग चरस कोरेक्स टेबलट आदी के नशों से दूर रहने की शपथ लिये ।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के द्वारा निजात कार्यक्रम का वनांचल क्षेत्रों में ब्यापाक प्रचार प्रसार का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है युवा पीढ़ी इन सभी बुराइयों से बचने का राह पा लिये है जो अमल करेगें वे निश्चित ही चमत्कारीक परिणाम होगा ।
एक नया युग का निर्माण होगा विचार विवेक को शक्ती मिलेगी घोर पतन होने से बच जायेंगे सभी ग्रामों के प्रमुख एवं महाविद्यालय के प्रभारी प्रचार्य सुनील मरकाम एंव प्रोफेसर सनत देवांगन एवं छात्र छात्रायें भाजीडोंगरी के सरपंच जाम बाई ,नचनिया के सरपंच पति अशवन धुर्वे शिव कुमार साहु ,सुकालु साहु सरई पतेरा से बिंदिया बाई सरपंच राजेश धुर्वे ओंमलाल आदी प्रबुद्धजन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिये नारकोटिक्स ड्रग्स से संबधित सभी नशीलों पदार्थो से होने वाली परेशानियों को आत्म सात किये सभी ग्रामों के ग्राम वासी जन पुलिस विभाग को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया जो हर ग्रामों में जाकर सभी के बीच सकारत्मक निजात अभियान शिविर आयोजित किये ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.