सुकमा से संजय सिंह भदौरिया
मो-9424222500
आपका विकास आपकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है-पी.मनोज
227 वीं वाहिनी झीरम गांव में आयोजित किया गया सिविक एक्शन प्रोग्राम
227 वीं वाहिनी केरिपुबल के द्वारा जिला सुकमा एवं बस्तर के सीमा में में नागरिक कार्य योजना का आयोजन किया गया विदित हो कि 227वीं वाहिनि के द्वारा क्षेत्र में लगातार सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे क्षेत्र के ग्रामीण भी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं इसी तारतम्य में विश्व स्तर पर नक्सल वारदात के रूप में अपनी पहचान को मशहूर झीरम गांव में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमे ग्राम
हिड़मापारा,सरगीपारा,तीतरपारा,कोटवारपारा
स्कूल पारा,झाड़ी पारा
के लगभग 300 ग्रामवासियों ने भाग लिया । कार्यक्रम में उपस्थित सीआरपीएफ के अधिकारियों के द्वारा सभी उपस्थित ग्रामीणों को मच्छरदानी , रेडियो , पानी का डेक्चा , कढ़ाही , सोलर लाइट एवं टिन सीट का वितरण किया गया,किसी समय मे नक्सल गतिविधियों के लिए मशहूर झीरमगांव के युवाओं को सम्बोधित करते हुए कमांडेंट पी मनोज ने कहा कि कहा कि सीआरपीएफ आपका परिवार है आप कभी भी हमारे कैम्पों में जाकर सीआरपीएफ के किसी भी जवान को अपनी समस्या बता सकते जिसका उचित समाधान करने का हम हर सम्भव प्यास करेंगे,हमारे मेडिकल कैम्प में आकर अपनी निशुल्क चिकित्सा करवाइए ,नक्सल एक खोखली विचारधारा हैं युवा इनके बहकावे में न आएं हम आपके पास अपना परिवार छोड़कर आपको कुछ देने आए हैं आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है
आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा हो, हम आपके सुखदुःख के साथी हैं आपके साथ मिलकर आपके क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं ,नक्सलियों के कारण यह क्षेत्र बहुत ही पिछड़ा हुआ है हम आपके साथ कदम से कदम मिलाकर इस क्षेत्र को भी विकास की दिशा देना चाहते हैं जिस प्रकार अन्य क्षेत्र के बच्चे पढ़लिख कर खिलाड़ी,बड़े अधिकारी,डॉक्टर,इंजीनियर,वकील बन रहे हैं हम भी चाहते हैं कि आपके बच्चे इस दिशा में आगे बढ़कर इस क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाएं जो झीरम कभी नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था वो यहाँ की उन्नति व विकास के नाम से पहचाना जाए
स्वास्थ्य शिविर का भी किया गया आयोजन
झीरमगांव में सीआरपीएफ के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था जिसमे लगभग250 ग्रामीणों ने अपना चेकअप करवाया,चिकितसा अधिकारी नितिन जैलदी ने बताया कि अधिकांश ग्रामीणों में चर्मरोग, बुखार ,दर्द की शिकायत थी जिन्हें तत्काल उपचार कर निशुल्क दवाइयां दी गई।
ग्रामीणों ने की सराहना
उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के इस कार्य की सराहना भी की गई उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ से पहले कोई भी इस क्षेत्र में इस प्रकार का कार्य नहीं किया है। इस अवसर पर वाहिनी प्रमुख कमांडेंट पी . मनोज कुमार के साथ ओम जी शुक्ला द्वितीय कमान अधिकारी ,स्टेंजिन शाक्या द्वितीय कमान अधिकारी , बृजमोहन राठौर उप कमांडेंट , कम्पनी कमांडर सहा.कमा राजेश कुमार पांडेय. नितिन जैल्दी मुख्य चिकित्सा अधिकारी , मो. नाजिल चिकित्सा अधिकारी व आस पास गाँव के सभी सरपंच , पंच तथा अन्य सभी जवान उपस्थित थे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.